ताइवान में 5.4 तीव्रता का भूकंप 

vineet bajpaivineet bajpai   25 Nov 2016 9:29 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ताइवान में 5.4 तीव्रता का भूकंप इस भूकंप में किसी के हताहत होने य कोई नुकसान होने की खबर नहीं है।

ताइपे (एएफपी)। ताइवान में शुक्रवार तड़के 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि इस भूकंप में किसी के हताहत होने य कोई नुकसान होने की खबर नहीं है।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 5:55 बजे आया। इसका केंद्र हुआलिआन शहर के पूर्व में 81 किमी दूर और करीब 10 किमी की गहराई में स्थित था। इससे पहले फरवरी में ताइनान के दक्षिणी शहर में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के कारण एक अपार्टमेंट परिसर ध्वस्त हो गया था जिसमें 117 लोगों की मौत हो गयी थी।

भूकंप के बाद इमारतों के घटिया निर्माण पर सवाल उठाये गये थे और इस मामले में पांच व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया था। उल्लेखनीय है कि ताइवान दो टेक्टोनिक प्लेटों के बीच स्थित है और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.