भारत ने अटारी बॉर्डर पर फहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, पाकिस्तान ने लगाया जासूसी का आरोप

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भारत ने अटारी बॉर्डर पर फहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, पाकिस्तान ने लगाया जासूसी का आरोपभारत ने रविवार को भारत-पाक अटारी सीमा पर 360 फुट ऊंचे फ्लैगमास्ट का उद्घाटन किया।

अमृतसर। भारत ने रविवार को भारत-पाक अटारी सीमा पर 360 फुट ऊंचे फ्लैगमास्ट का उद्घाटन किया। इसे देश का सबसे ऊंचा फ्लैगमास्ट कहा जा रहा है। पंजाब के मंत्री अनिल जोशी ने इस सबसे ऊंचे फ्लैगमास्ट पर देश का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

इसके निर्माण में 3.50 करोड़ रुपये का खर्च आया है। यह पंजाब सरकार के अमृतसर सुधार न्यास प्राधिकरण की परियोजना थी। पाकिस्तान ने अटारी बॉर्डर के नजदीक फहराए गए 360 फीट ऊंचे तिरंगे पर ऐतराज जताया। जवाब में बीएसएफ का कहना है कि तिरंगा लाइन ऑफ कंट्रोल से 200 मीटर की दूरी पर है।

360 फुट ऊंचे इस तिरंगे को 55 टन के पोल पर फहराए गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अटारी पर लगाए गए देश के सबसे ऊंचे तिरंगे से पाकिस्तान डर गया है। उसका कहना है कि इससे भारत जासूसी कर सकता है। यह तिरंगा इतना ऊंचा है कि लाहौर से भी नजर आएगा। अटारी बॉर्डर से लाहौर की दूरी करीब 21 किलोमीटर है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.