उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, 22 कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ, देखें तस्वीरें

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, 22 कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ, देखें तस्वीरेंशपथ लेते योगी आदित्यनाथ।

कुछ ही देर में शुरू होगा कार्यक्रम। मंच पर अखिलेश यादव और मुलायम सिंह भी मौजूद हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा भी आज शपथ लेंगे। आशियाना स्थित स्मृति उपवन में आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाग लेंगे। उनके साथ करीब 15 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है।

योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लिया। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य ने लिया भी शपथ।

मंत्रियों को शपथ के लिए बुला रहे हैं राज्यपाल।

सुर्य प्रताप शाही।

सुर्य प्रताप शाही कैबिनेट मंत्री की ले रहे हैं शपथ।

सुरेश खन्ना मंच पर पहुंचे।

बीएसपी से आए स्वामी प्रसाद मौर्य मंत्री पद के लिए ले रहे शपथ।

सतीश महाना।

कानुपर से कई बार विधायक रहे सतीश महाना ले रहे शपथ।

राजेश अग्रवाल।

वैश्य समुदाय के राजेश अग्रवाल ले रहे शपथ। बरेली से कई बार विधायक रहें। भाजपा के वरिष्ठ नेता है। इसलिए पार्टी ने बनाया मंत्री।

रीता बहुगुणा जोशी।

कांग्रेस से आईं रीता बहुगुणा जोशी। अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट से हराया। कांग्रेस की बड़ी नेता रहीं।

दारा सिंह।

दारा सिंह चौहान मंच पर पहुंचे। बसपा से भाजपा में शामिल हुए थे चौहान। सपा में भी रहे।

धरमपाल सिंह। पश्चिम यूपी से आए हैं। राजनाथ के करीबी माने जाते हैं। पिछड़ी जाति का चेहरा माना जाता है। बरेली के आंवला से विधायक हैं।

एसपी सिंह बघेल-

एसपी सिंह बघेल ले रहे शपथ। राजनाथ सिंह भाजपा में लाए। टूंडला से विधायक हैं। लोकसभा और राज्यसभा सदस्य भी रहे।

सत्यदेव पचौरी ने भी लिया शापथ। कानपुर के गोविंदनगर से विधायक हैं। तीन बार विधायक रहे।

रमापति शास्त्री। भाजपा के पुराने नेता है। शपथ ले रहे हैं। गुरुकुल कॉलेज हरिद्वार से पढ़ाई की। किसान परिवार से हैं। गोंडा के मनकापुर सीट से विधायक हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य

जय प्रकाश सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ।

आम प्रकाश राजभर।

आेम प्रकाश राजभर ले रहे शपथ। गाजीपुरी के जहूराबाद से विधायक हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता हैं। बसपा के उम्मीदवार को हराया था।

बृजेश पाठक।

उन्नाव के रहने वाले बृजेश पाठक ले रहे मंत्री पद के लिए शपथ। बसपा से भाजपा में शामिल हुए थे। लखनऊ सेंट्रल से विधायक चुने गये हैं।

लक्ष्मीनारायण चौधरी बसपा से भाजपा में आए। मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। मथुरा की छाता विधानसभा सीट से विधायक हैं। जाटों के वोट समायाजित किया।

अमरोहा के नौगांव से विधायक रहे चेतन चौहान राजनीति के मैदान पर लंबी पारी के उतरे। दो बार सांसद भी रहे चुके हैं। मंत्री पद के लिए लिया शपथ। कैबिनेट मंत्री बने।

श्रीकांत शर्मा।

मथुरा के विधायक श्रीकांत शर्मा ले रहे शपथ। अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रभारी भी हैं। डीयू से पढ़ाई की।

राजेंद्र प्रताप सिंह।

प्रतापगढ़ के पट्टी से विधायक राजेंद्र प्रताप सिंह मोती ने लिया शपथ। कैबिनेट मंत्री बने।

सिद्धार्थनाथ सिंह भी बने मंत्री। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं सिंह। इलाहाबाद पश्चिमि से विधायक। लाल बहादुर शास्त्री के पोते हैं।

मुकुट बिहारी।

मुकुट बिहारी वर्मा बहराइच के कैसरगंज से विधायक चुने गए। दूसरी बार विधायक बने। कैबिनेट मंत्री बनाये गए।

आशुतोष टंडन।

लखनऊ उत्तर से विधायक आशुतोष टंडन ले रहे शपथ। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल जी टंडन के बेटे हैं आशुतोष।

इलाहाबद दक्षिणी से विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी कांग्रेस छोड़कर भाजपा आए। व्यापारियों में लोकप्रिय। मंत्री पद के लिए चुना गया।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ले रहे शपथ।

अनुपमा जायसवाल।

अनुपमा जायसवाल राज्य मंत्री के लिए ले रही हैं शपथ।

सुरेश राणा।

पश्चिमि उत्तर प्रदेश के जानेमाने नेता सुरेश राणा राज्य मंत्री बने।

उपेंद्र तिवारी।

उपेंद्र तिवारी ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ्ज्ञ ली। दूसरी बाद चुनाव जीते हैं।,

महेंद्र सिंह।

महेंद्र सिंह ने मंत्री पद का शापथ लिया। असम में भाजपा के प्रभारी रहे। आेडिशा पंचायत चुनाव जीत में अहम भूमिका निभाई।

स्वतंत्रदेव सिंह।

स्वतंत्रदेव सिंह भी राज्यमंत्री बने। ओबीयी वर्ग से आते हैं। यूपी में भाजपा युवा मोर्चा के प्रमुख रहे।

भूपेंद्र सिंह चौधरी जाटों के बड़ें नेता माने जाते हैं। मुरादाबाद जिले से हैं। 1990 से भाजपा में कई बड़े पदों पर रहे।

धर्म सिंह सैनी बने राज्यमंत्री। आयुर्वेद के डॉक्टर हैं। सहारपुर की नकुड़ सीट से जीते।

अनिल राजभर ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पद के लिए लिया शपथ।

स्वाति सिंह।

स्वाति सिंह ले रहीं हैं शपथ। लखनऊ के सरोजनी नायडु से विधायक हैं। अखिलेश सिंह यादव के भाई को हराया।

राज्य मंत्री ले रहे शपथ।

गुलाबो देवी।

गुलाबो देवी राज्य मंत्री के लिए ले रहीं हैं शपथ। दलित नेता मानी जाती हैं। कल्याण सिंह के समय में भी मंत्री रहीं।

जय प्रकाश निषाद राज्यमंत्री बने। देविरया के रुद्रपुर से हैं विधायक।

अर्चना पांडेय।

अर्चना पांडे भी बनीं राज्यमंत्री। डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र से विधायक चुनी गईं। कन्नैाज के छिबरा से विधायक बनीं।

जयकुमार सिंह जैकी ने लिया शपथ। राज्य मंत्री चुने गए।

अतुल गर्ग।

अतुल गर्र गाजियाबाद सीट से विधायक चुने गए हैं। यहां वैश्यों की संख्या बहुत जाता है। राज्य मंत्री बनाए गए।

रणवेंद्र प्रताप सिंह।

रणवेंद्र प्रताप सिंह फतेहपुर के हुसैनगंज विधानसभा से जीते। राज्स मंत्री बनाए गए।

वाराणसी दक्षिण के विधायक नीलकंठ तिवारी राज्य मंत्री बनाए गए। पहली बार विधायक चुने गए।

मोहसिन रजा।

टीम योगी का पहला मुश्लिम चेहरा मोहसिन रजा मंच पर पहुंचे। राज्य मंत्री के लिए शपथ ले रहे हैं।

जौनपुर सदर से विधायक गिरीश यादव भी राज्य मंत्री बने।

बलदेव सिंह ओलख।

बलदेव सिंह ओलख रामपुर की बिलासपुर से जीते हैं। सिख समुदाय से हैं। राज्य मंत्री चुने गए।

मन्नी कोरी। कोरी सुमदाय से आते हैं। ललिततपुर महरौनी से विधायक चुने गए हैं।

मनोहर लाल पंथ ने राज्य मंत्री पद की ली शपथ।

कल्याण सिंह के नाती संदीप सिंह भी बने राज्य मंत्री। अलीगढ़ के अतरौली से विधायक चुने गए हैं।

सुरेश पासी।

अमेठी के जगदीशपुर से जीते सुरेश पासी बने राज्य मंत्री। दलित वर्ग से आते हैं पासी।


         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.