आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, मुलायम ने सहयोग देने के लिए सबको शुक्रिया कहा 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   21 Nov 2016 4:13 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का  उद्घाटन, मुलायम ने सहयोग देने के लिए सबको शुक्रिया कहा देश का सबसे बड़ा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे ।

लखनऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का आज उन्नाव के बांगरमऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उद्घाटन किया। उद्घाटन के अवसर पर वायुसेना के फाइटर विमानों ने हिस्सा लिया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चार मिराज व चार सुखाई फाइटर विमानों ने लैडिंग किया।

आगरा-लखनऊ 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण खंबौली, बांगरमऊ, उन्नाव में आयोजित किया गया है। इस अवसर पूरा मुलायम कुनबा एकत्र हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश के साथा उनके चाचा उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव और कैबिनेट मंत्री आजम खान भी उन्नाव पहुंच चुके हैं।

मुलायम ने मुख्यमंत्री अखिलेश की पीठ थपथपाई

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश में सबसे अच्छा काम उत्तर प्रदेश में हो रहा है। अखिलेश की पीठ थपथपाते हुए मुलायम ने कहा कि पढ़ाई व दवाई में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। प्रदेश में मुफ्त शिक्षा व मुफ्त इलाज की व्यवस्था है।

मुलायम सिंह यादव ने कहा ने कहा वादे के मुताबिक कम समय में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को बनाया गया है। उम्मीद नहीं थी कि यह समय से पूरा हो जाएगा। एक्सप्रेस-वे को समय से पूरा करने में सहयोग देने वाले सभी लोगों को शुक्रिया।

जरूरी व्यवस्थाएं करने के बाद खोला जाएगा एक्सप्रेस-वे : मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम में कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को जनता के लिए कुछ जरूरी व्यवस्थाएं करने के बाद खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को कम से कम समय में बनवाने में प्रमुख सचिव नवनीत सहगल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि सहगल शीघ्र स्वस्थ हो जाएंगे।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के कुछ अहम बिंदु:-

  1. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के माध्यम से लखनऊ से आगरा की दूरी पूरी करने में लगभग साढ़े तीन घंटे का समय लगेगा।
  2. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे 302 किलोमीटर लम्बा है।
  3. इस एक्सप्रेस-वे के माध्यम से अगर दिल्ली जाना होगा तो दूरी मात्र पांच से छह घंटे में तय की जा सकेगी।
  4. एक्सप्रेस-वे से यात्रा करने से समय में बचत के साथ-साथ वाहनों के ईंधन की खपत में भी कमी आएगी।
  5. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के मुख्य कैरिजवे का निर्माण 23 माह के रिकॉर्ड समय में किया गया है।
  6. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे आगरा से शुरू होकर फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, कानपुर नगर तथा उन्नाव होते हुए लखनऊ तक पहुंचेगा।
  7. भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों के आपातकाल में ऑपरेशन के लिए एक्सप्रेस-वे पर देश के पहले एयर स्ट्रिप का भी निर्माण किया गया है।
  8. एक्सप्रेस-वे के किनारे जनपद मैनपुरी तथा कन्नौज में अति विशिष्ट मंडियों की स्थापना की जा रही है।
  9. इस परियोजना के लिए 10 जिलों के 232 गाँवों की करीब 3500 हेक्टेयर भूमि 30,456 हजार किसानों से आपसी सहमति से खरीदी गई है।



      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.