नफासत, नजाकत और मौसिकी के साथ लखनऊ महोत्सव में लगेगा कॉमेडी का तड़का

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नफासत, नजाकत और मौसिकी के साथ लखनऊ महोत्सव में लगेगा कॉमेडी का तड़कालखनऊ महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी।

लखनऊ। शहर में एक बार फिर से लखनऊ महोत्सव सजेगा, शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया गया है। bl बार महोत्सव की थीम "विरासत और विकास" है, जिसमें प्रदेश सरकार की लगभग सभी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरुक किया जायेगा। महोत्सव के थीम सांग की लांचिग भी कर दी गई है। 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक लखनऊ महोत्सव का आयोजन आशियाना स्थित स्मृति उपवन में होगा। महोत्सव में कई प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं, इस बार महोत्सव की पार्किंग भी हाईटेक होगी। लोग एप के माध्यम से पार्किंग के लिए जगह देख सकेंगे।

ताकि महोत्सव में न दिखे नोटबंदी का असर

दस दिनों तक चलने वाले महोत्सव में आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिये पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। स्मृति उपवन के परिसर में नोटबंदी का असर न दिखे, इसलिये लगभग आठ एटीएम लगाये गये हैं। इसके अलावा परिसर मे लगी लगभग सभी दुकानों पर स्वाइप मशीनों को लगाया जायेगा, जिससे लोगों को नगदी का संकट न हो। उपवन परिसर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग के लिये सभी प्रकार के इंतजाम किये गये हैं। पार्किंग को लेकर माइ पार्किग जैसे एप आपको पार्किंग की लोकेशन पहुंचाने में सहायता करेंगे। महोत्सव में साफ-सफाई का जिम्मा नगर निगम को दिया गया है।

60 से ज्यादा बसों का संचालन

लोगों की सुविधाओं के लिये महोत्सव में लाने ले जाने के लिये लगभग 60 से ज्यादा बसों का संचालन शुरू किया गया है, इन बसों पर स्पेशल लखनऊ महोत्सव अंकित रहेगा। इसके साथ ही ऑटो और कैब की भी व्यवस्था की गई है। महोत्सव के लिए इस वर्ष भी शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। साथ ही दिव्यांगो को निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गयी है। वहीं महोत्सव को आधुनिक रूप से साज-सज्जा देने के लिये बेहतर इंतजाम किये गये हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुये सीसीटीवी द्वारा निगरानी के पूरे इंतजाम भी किये गये हैं।

सितारों से सजेगी लखनऊ महोत्सव की शाम

लखनऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत पद्म विभूषण शोभना नारायण के कत्थक नृत्य से होगी। तो वहीं महोत्सव का समापन पंडित शिव कुमार शर्मा के संतूर वादन से किया जायेगा। महोत्सव में इस बार फैशन शो भी होगा। इनमें खास होगा खादी का फैशन शो। खादी को बढ़ावा देने के लिए इस शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें बाहर से आईं मॉडल्स भी हिस्सा लेंगी। इस बार ऑटो एक्सपो का भी आयोजन किया जाएगा। यहां महंगी से लेकर सस्ती गाड़ियों की प्रदर्शनी लगेगी और लोगों को ऑफर्स में गाड़ियां भी उपलब्ध होंगी। इसके अलावा लखनऊ महोत्सोव में कैलाश खेर नाइट का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही नीति मोहन की बॉलीवुड नाइट भी आयोजित होगा। महोत्सव में पहली बार शैडो एक्ट परफॉर्मेंस का आयोजन होगा। साथ ही मतदाता जागरूकता के लिए अभियान चलेगा और लोगों को वोटिंग के लिए जागरूक किया जाएगा। पैरामिलिट्री बैंड की प्रस्तुति और गोमती रिवर फ्रंट में बोट रैली का आयोजन भी होगा।

यह भी रहेगा खास

विंटेज कार रैली, युवा महोत्सव, नाट्य समारोह और कुश्ती का भी आयोजन होगा। साथ ही प्राइड ऑफ यूपी विद कनिका कपूर, सचेत टंडन, हसन रिजवी, शंकर एहसान लॉय की रॉक नाइट, राजू श्रीवास्तव की कॉमेडी नाइट और सोनाली राठौर की गजल नाइट का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की थीम पर जनेश्वर मिश्र पार्क में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन भी होगा।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.