बृहस्पति ग्रह के नासा अंतरिक्ष यान में पैदा हुई गड़बड़ी, कैमरे बंद 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बृहस्पति ग्रह के नासा अंतरिक्ष यान में पैदा हुई गड़बड़ी, कैमरे बंद अंतरिक्ष यान

लॉस एंजिल्स (एपी)। बृहस्पति ग्रह का चक्कर लगा रहे NASA के एक अंतरिक्ष यान में एक और गडबडी पैदा हो गयी है। अंतरिक्ष एजेंसी ने बुद्धवार को बताया कि अंतरिक्षयान जूनो गड़बड़ी पैदा होने के बाद सुरक्षित मोड में चला गया। जब यह बृहस्पति के बादलों के उपर से गुजरने वाला था, उससे कुछ घंटे पहले उसके कैमरे और अन्य उपकरण बंद हो गए।

जूनो ने अपना कंप्यूटर रिबूट किया है और यह धरती से संवाद कर सकता है लेकिन इंजीनियरों द्वारा गड़बड़ी का पता लगाए जाने तक इसकी गतिविधियां सीमित हो गयी हैं।

सान एंटोनियो में साउथवेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के मिशन प्रमुख वैज्ञानिक स्कॉट बॉल्टन ने कहा ‘अभी अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी' लेकिन इसकी वजह बृहस्पति की घनी विकिरण चादर नहीं है क्योंकि जूनो जब सुरक्षित मोड में चला गया था तो उस समय यह काफी दूर था। सौर संचालित जूनो के लिए यह एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरा झटका है।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.