दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया,विरोध में राहुल ने कहा यह मोदी जी का भारत है

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   2 Nov 2016 4:41 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को  हिरासत में लिया,विरोध में राहुल ने कहा यह मोदी जी का भारत हैकांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी।

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस ने वन रैंक वन पेंशन ( OROP ) लागू करने की मांग को लेकर खुदकुशी करने वाले पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल के परिवार से मिलने गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बुधवार को हिरासत में ले लिया। राहुल को राम मनोहर लोहिया अस्पताल के द्वार के पास हिरासत में लिया गया। उन्हें मंदिर मार्ग पुलिस थाने में हिरासत में रखा गया है।

यह अलोकतांत्रिक मानसिकता है। एक नए तरह का भारत गढ़ा जा रहा है। यह मोदी जी का भारत है।
राहुल गांधी उपाध्यक्ष कांग्रेस (राहुल ने पूर्व सैनिक के परिवार से नहीं मिलने देने पर नाराजगी जताई)

इसे पढ़ें

पुलिस के अनुसार, ग्रेवाल ने मंगलवार को यहां एक पार्क में खुदकुशी कर ली थी।

इससे पहले, पूर्व सैनिक के परिजन से मिलने गए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। संयुक्त पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने कहा कि सिसोदिया को स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए हिरासत में लिया गया।

राहुल गांधी।

कांग्रेस के बड़े नेता गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी को रोकने के विरोध में मोदी सरकार की निंदा की।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.