पाकिस्तानी उच्चायोग का कर्मचारी गोपनीय दस्तावेजों संग हिरासत में, अब्दुल बासित तलब

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पाकिस्तानी उच्चायोग का कर्मचारी गोपनीय दस्तावेजों संग हिरासत में, अब्दुल बासित तलबदिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जासूसी के आरोप में मौलाना रमजान और सुभाष जांगीड को गिरफ्तार किया।

नई दिल्ली (भाषा)। पाकिस्तानी उच्चायोग के एक कर्मचारी के पास से रक्षा दस्तावेज बरामद होने पर उसे हिरासत में लिया गया है जबकि दो अन्य को जासूसी के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया है। खुफिया जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने महमूद अख्तर नाम के कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक राजनयिक छूट प्राप्त होने के कारण, उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

विदेश मंत्रालय ने इस मामले में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया।

अपराध शाखा ने दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। ये दोनों राजस्थान के निवासी हैं, इन्हें पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी को कथिततौर पर संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

ये जासूस राजस्थान के रहने वाले हैं, जो पाकिस्तान के आईएसआई के लिए काम कर रहे थे। ये जासूस यहां पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारियों के संपर्क में थे और संवेदनशील जानकारी मुहैया करा रहे थे।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया

गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों की पहचान मौलाना रमजान और सुभाष जांगीड के रूप में की गई है।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.