शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सीएम बनने के बाद पहली बार एक्शन में योगी आदित्यनाथ, सभी मंत्रियों से मांगा संपत्ति को ब्योरा

· · 1 मिनट

सीएम बनने के बाद पहली बार एक्शन में योगी आदित्यनाथ, सभी मंत्रियों से मांगा संपत्ति को ब्योरा

लखनऊ। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शपथ लेने के बाद पहली बार आज पत्रकारों से रूबरू हुए। अपने भाषण में योगी आदित्यनाथ ने सबका साथ सबका विकास के नारे को दोहराया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कृषि को यूपी के विकास का आधार बनाएंगे। साथ ही 15 दिन में सभी मंत्रियाें काे अपनी संपत्ति का ब्याेरा देने के लिए भी बोल दिया गया है।

आगे उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश का विकास करेगी आैर घोषणा पत्र के सभी वादों को पूरा किया जाऐगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्त में केंद्र में भाजपा ने सबका साथ सबका विकास का जो नारा दिया था उसे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

योगी ने कहा कि प्रदेश 15 सालों में विकास के मामले में पिछड़ गया है। कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति से जनता को बहुत परेशान हुई। हमारी सरकार में जनता को कोई परेशानी न हो इसके लिए हम जल्द कार्रवाई शुरू करेंगे। शासन और प्रशासन की जवाबदेही तय की जाएगी। लोक कल्याण के लिए यह सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए काम करेगी। भोजना, आवास, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी चीजों की सही व्यवस्था की जाएगी। शिक्षा का स्तर सुधरेगा। रोजगार के अवसार बढ़ाए जाऐंगे।

गरीब और पिछड़े वर्ग के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगा। ग्रामीणा इलाकों के लोगों के लिए राज्य सरकार प्रयास करेगी और किसानों की आय दोगुना किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। प्रदेश की युवा पीढ़ी कई सालों से परेशान है। हमारी सरकार में युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। सरकारी नैाकरी से भ्रष्टाचार खत्म होगा। प्रदेश में आर्थिक विकास किया जाएगा। जनादेश का सकारात्मक परिणाम दिखेगा। आप सभी समारोह के साक्षी रहे। हमने सबका साथ सबके विकास की बात की थी उसी पर काम करेंगे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख