मैनपुरी को मिली करोड़ों की सौगात

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मैनपुरी को मिली करोड़ों की सौगातमंच से योजनाओं का लाभ देते सांसद तेज प्रताप सिंह यादव।

मैनपुरी। सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने सोमवार को नुमाइश पंडाल में 126 करोड़ 35 लाख 74 हजार रुपए की लागत से बनने वाली 86 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अलावा 62.62 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 22 कार्यों का शुभारंभ भी किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास योजनाओं में मैनपुरी को प्रथम वरीयता दी है। सूबे में सबसे ज्यादा विकास कार्य जिले में कराया गया है। चाहे सडकों के निर्माण की बात हो या फिर अन्य विद्युतीकरण की, जिले में सर्वाधिक काम कराया गया है। उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रम में वर्ष 2015-16 में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण 1675 विद्यार्थियों को लैपटॉप, 250 श्रमिकों को साइकिल के अलावा 10 समाजवादी किसान एवं सर्वहित बीमा लाभार्थियों को कार्ड प्रदान किए।

विद्यार्थियों को लैपटाप देते सांसद व अन्य।

सांसद निधि से पशु चिकित्सा विभाग को तीन एंबुलेंसों की सौगात भी दी। अब पशुपालक अपने बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय तक पहुंचाएंगे। उन्होंने नवनिर्मित किशनी तहसील के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करने के साथ नवसृजित कुरावली तहसील का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि विधान सभा मैनपुरी में 29 करोड़ की लागत से 15, विधान सभा करहल में 25 करोड़ 41 लाख की लागत से 30, विधान सभा भोगांव में 22 करोड़ 21 लाख की लागत से 23 एवं विधानसभा किशनी में 49 करोड़ 71 लाख की लागत से 18 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है।

इस मौके पर विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, सदर राजू यादव, करहल सोबरन सिंह यादव, भोगांव आलोक शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव, पीसीएफ चेयरमैन अनुजेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयेाग दीप सिंह पाल, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव सहित अधिकारी एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.