सोशल इंजीनियरिंग के तीर से 2019 पर निशाना, मंत्रिमंडल गठन में सभी वर्गों का भाजपा ने रखा ख्याल

Rishi MishraRishi Mishra   19 March 2017 8:47 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सोशल इंजीनियरिंग के तीर से 2019 पर निशाना, मंत्रिमंडल गठन में सभी वर्गों का भाजपा ने रखा ख्यालशपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने जाते लोग।

लखनऊ। जातिगत आधार और मिले वोट को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने मंत्रिमंडल में जातियों की इंद्रधनुषी रंग डालने की कोशिश की है। प्रदेश में करीब 40 फीसदी मतदाता पिछड़े वर्ग से जुड़े हुए हैं। जिनको देखते हुए मंत्रिमंडल में 19 मंत्री पिछड़े वर्ग के हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी पिछड़े वर्ग से ही आते हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी खुद क्षत्रिय वर्ग से हैं। उनके अलावा छह मंत्री क्षत्रिय वर्ग से लिये गये हैं।

अभिवादन स्वीकार करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व भाजपा के अन्य नेता।

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ब्राह्मण हैं और उनके साथ में सात मंत्री ब्राह्मण हैं। चार मंत्री अनुसूचित जाति के बनाए गए हैं। जबकि सामान्य वर्ग में वैश्य, कायस्थ, पंजाबी, खत्री और भूमिहार वर्ग में भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। जबकि “सबका साथ, सबका विकास” का संदेश देने के लिए शिया मुस्लिम मोहसिन रजा को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई।

कुछ इस तरह से सोशल इंजीनियरिंग का रंग योगी मंत्रिमंडल में भरे गए हैं ताकि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उसका सकारात्मक असर पड़े। पिछड़े वर्ग को साधने की पूरी कोशिश की गई। पिछड़े वर्ग से भाजपा को बहुत मदद मिली है। जिसको और बढ़ाने के लिए भाजपा ने इस वर्ग से जुड़े मंत्री सबसे अधिक बनाए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा समर्थक।

मुख्यमंत्री

आदित्यनाथ योगी (क्षत्रिय)

उपमुख्यमंत्री

केशव प्रसाद मौर्य (पिछड़ा वर्ग)

डॉ दिनेश शर्मा(ब्राह्मण)

ये भी पढ़ें- सीएम बनने के बाद पहली बार एक्शन में योगी आदित्यनाथ, सभी मंत्रियों से मांगा संपत्ति को ब्योरा

मंत्रिमंडल

सामान्य वर्ग

  • सुरेश खन्ना (पंजाबी)
  • सतीश महाना (पंजाबी)
  • सिद्धार्थ नाथ सिंह (कायस्थ)
  • अशुतोष टंडन (खत्री)
  • सूर्य प्रताप शाही (भूमिहार)
  • बलदेव सिंह ओलख (सिख)

मुस्लिम वर्ग

  • मोहसिन रज़ा (शिया मुसलमान)

वैश्य वर्ग के मंत्री

  • अनुपमा जायसवाल (वैश्य)
  • .अतुल गर्ग(वैश्य)
  • राजेश अग्रवाल (वैश्य)

क्षत्रिय वर्ग के मंत्री

  • चेतन चौहान (क्षत्रिय)
  • राजेंद्र प्रताप सिंह( क्षत्रिय)
  • महेंद्र सिंह(क्षत्रिय)
  • स्वाति सिंह (क्षत्रिय)
  • रणवेंद्र प्रताप सिंह(क्षत्रिय)
  • जय प्रताप सिंह (क्षत्रिय)

ब्राह्मण मंत्री

  • श्रीकांत शर्मा (ब्राहमण)
  • रीता जोशी (गढ़वाली ब्राहमण)
  • सत्यदेव पचौरी (ब्राहमण)
  • बृजेश पाठक (ब्राहमण)
  • नीलकंठ तिवारी(ब्राहमण)
  • अर्चना पांडेय (ब्राहमण)
  • उपेंद्र तिवारी(ब्राहमण)

अनुसूचित जाति के मंत्री

  • रमापति शास्त्री (अनुसूचित जाति)
  • गुलाबो देवी (अनुसूचित जाति)
  • मन्नू कोरी (अनुसूचित जाति)
  • सुरेश पासी (अनुसूचित जाति)

पिछड़े वर्ग के मंत्री

  • स्वामी प्रसाद मौर्या (ओबीसी)
  • दारा सिंह (ओबीसी)
  • धर्मपाल सिंह (ओबीसी)
  • एसपी सिंह बघेल (ओबीसी)
  • सुरेश राणा (ओबीसी)
  • ओम प्रकाश राजभर (ओबीसी)
  • लक्ष्मी नारायण चौधरी (ओबीसी)
  • मुकुट बिहारी वर्मा (ओबीसी)
  • नन्द नंदी गोपाल (ओबीसी)
  • स्वतंत्र देव सिंह(ओबीसी)
  • भूपेंद्र चौधरी (ओबीसी)
  • धर्मसिंह सैनी (ओबीसी)
  • अनिल राजभर (ओबीसी)
  • जय कुमार सिंह जैकी(ओबीसी)
  • गिरजा नंद यादव (ओबीसी)
  • संदीप सिंह (ओबीसी)
  • जय प्रकाश निषाद (ओबीसी)

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.