शीतलहर से ठिठुरा उत्तर प्रदेश, लखनऊ में चार साल बाद डेढ़ डिग्री पर पहुंचा पारा, लेकिन स्कूल खोलने के आदेश

Meenal TingalMeenal Tingal   12 Jan 2017 9:25 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
शीतलहर से ठिठुरा उत्तर प्रदेश, लखनऊ में चार साल बाद डेढ़ डिग्री पर पहुंचा पारा, लेकिन स्कूल खोलने के आदेशलखनऊ के हजरतगंज में कुछ इस तरह सड़कों पर नजर आए लोग।

लखनऊ। दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्य कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे हैं। दिल्ली में तामपान दो डिग्री तो लखनऊ में 1.5 डिग्री तक पहुंच गया। लखनऊ के लिए ये सीजन का सबसे ठंडा दिन था। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 2-3 दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा।

लखनऊ में चार साल बाद न्यूनतम तापमान ने 1.5 डिग्री के आंकड़े को छुआ, जिससे पूरा दिन लोग ठिठुरते रहे। ये सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। मगर अचानक जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने इस मौसम को बेहतर मानते हुए सर्दी में बंद किये गये स्कूलों को शुक्रवार से खोलने की अप्रत्याशित घोषणा कर दी। आठवीं तक के जो स्कूल 14 जनवरी तक बंद किये गये थे वे अब बृहस्पतिवार से खोल दिये जाएंगे। जनवरी 2013 में राजधानी का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री तक पहुंचा था। इसके बाद में अब ठंड ने अपने तेवर कड़े कर दिये हैं लेकिन इसके बावजूद स्कूलों की छुट्टियों को निरस्त कर उनको खोलने के आदेश जिलाधिकारी ने आज जारी कर दिये हैं। अब सभी स्कूल 16 जनवरी की जगह 13 जनवरी यानि आज ही खोले जायेंगे।

जनवरी 2013 में राजधानी का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री तक पहुंचा था। इसके बाद में अब ठंड ने अपने तेवर कड़े कर दिये हैं लेकिन इसके बावजूद स्कूलों की छुट्टियों को निरस्त कर उनको खोलने के आदेश जिलाधिकारी ने आज जारी कर दिये हैं। अब सभी स्कूल 16 जनवरी की जगह 13 जनवरी यानि आज ही खोले जायेंगे।

आसमान पूरी तरह से खुला रहा और धूप छायी थी, इसके बावजूद ठंड के कड़े तेवरों ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों पर हो रही बर्फबारी के चलते तापमान में खासी कमी दर्ज की जा रही है। गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा तो वहीं अधिकतम तापमान 3 डिग्री की कमी के साथ दर्ज किया गया 18.9 डिग्री सेल्सियस। लगातार घट रहे तापमान ने बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी परेशान कर दिया है लेकिन हाड़ कंपाने वाली ठंडक को नजरअंदाज कर स्कूलों को खोलने के निर्देश जारी कर दिये गये हैं। मौसम विज्ञान विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार 18 जनवरी तक फिलहाल ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। लेकिन ऐसी ठंड में भी बच्चों को स्कूल जाने को मजबूर होना होगा। धूप निकलने के चलते मौसम सामान्य दिखने के कारण कक्षा 8 तक के स्कूलों में 14 जनवरी तक घोषित की गयीं छुट्टियां निरस्त कर दी गयीं।

अब सभी स्कूल शुक्रवार यानि 13 जनवरी को ही खोले जायेंगे। स्कूल का समय 10 बजे से 2 बजे का रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी का कहना है कि धूप निकल रही है और मौसम सामान्य हो चुका है इसलिए स्कूलों को खोलने के निर्देश जारी किये गये हैं। पिछले दिनों मौसम का मिजाज खराब होने के चलते जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह ने सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, वित्त विहीन मान्यता प्राप्त, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखे जाने के निर्देश दिये थे जिसको आज बदल दिया गया है।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.