यूपी: ब्लॉक प्रमुख चुनाव में रहा सपा का दबदबा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी: ब्लॉक प्रमुख चुनाव में रहा सपा का दबदबाgaon connection, block pramukh election

लखनऊ। 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले सेमीफाइनल कहे जाने वाले ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में परचम लहरा दिया है। उत्तर प्रदेश में 793 ब्लॉकों के प्रमुखों के चुनाव में सपा ने करीब 80 प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया। सपा पार्टी ने 791 सीटों में से 623 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, बसपा 47 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर और बीजेपी 34 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर रही। इसके अलावा कांग्रेस और कौमी एकता दल के मिलाकर 10 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। निर्दलीय ताल ठोंकने वालों में से 77 ने अपने दम पर चुनाव में जीत का सेहरा पहना। बता दें, इलाहाबाद और चित्रकूट में पर्चा भरने वाले 59 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 10 फरवरी को वहां होने वाले ब्लाक प्रमुख चुनाव में तय होगा।

कुल 408 सीटों पर ही हुआ चुनाव

गौतमबुद्ध नगर को छोड़कर यूपी के 69 जिलों में रविवार को ब्लॉक प्रमुख का चुनाव छुट-पुट हिंसक घटनाओं के बीच खत्म हुआ। साथ ही कुल 816 ब्लॉक में से 385 कैंडिडेट्स निर्विरोध चुन लिए गए थे। ऐसे में रविवार को कुल 408 सीटों पर ही चुनाव हुआ। इन सीटों पर कुल 1007 कैंडिडेट्स मैदान में थे।

कौन कहां से जीता

लखनऊ में कुल आठ ब्लॉकों पर चुनाव हुआ, जिसमें सपा के दो प्रत्याशी निर्विरोध और बाकी छह ने जीत दर्ज की। देवरिया पथरदेवा से बीजेपी के सूर्यप्रताप शाही के बेटे सुब्रत शाही, गौरीबाजार से बसपा की नीलम चंदेल, रामपुर कारखाना से निर्दल उषा देवी, रुद्रपुर से बीजेपी के जटाशंकर दुबेए भटनी से सपा की रनिया देवी, बनकटा से विमला रंजन, देसही देवरिया से मुकेश यादव, लार से आरती देवीए भलुअनी से सपा की सुनीता देवी, बरहज से सपा के मंजीत यादव, सलेमपुर से सपा के मंटू सिंह, भागलपुर से निर्दल सावित्री देवी, देवरिया सदर से सपा से पूनम देवी चुनाव जीतीं।

मेरठ के 12 ब्लॉक में हस्तिनापुर ब्लाक से कुसुम, दौराला ब्लॉक से सचिन अहलावत, सरधना में बीजेपी समर्थित कुलदीप, सरूरपुर ब्लॉक में सपा समर्थित हरेंद्र चौधरी, मेरठ ब्लॉक में सपा समर्थित नितिन कसाना, माछरा ब्लॉक में कौशल्या देवी, रोहटा ब्लॉक में बॉबी, रजपुरा ब्लॉक में योगेंद्र, और जानी ब्लॉक से सपा समर्थित अनिल चुने गए।

उन्नाव के 16 ब्लॉकों में 11 का चुनाव हुआ जिसमें पांच सपा के दो बसपा, चार निर्दलीय चुने गए। बाकी पांच निर्विरोध चुने गए।

बाराबंकी के कुल 15 ब्लॉक में सात निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए जिसमें छह सपा के और एक बसपा के खाते में। बाकी आठ सीटों के चुनाव में सपा ने जीत दर्ज की। 

फैजाबाद जिले में 11 ब्लॉक हैं, जिनमें सात सीटों पर चुनाव हुआ। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में सपा ने तीन, बसपा ने तीन और एक भाजपा ने जीत दर्ज की। बाकी चार सीट निर्विरोध रहीं जिनमें दो सपा, एक बसपा और एक भाजपा के हाथ लगी।

कानपुर के 10 ब्लॉकों में से छह पर सपा, दो पर बसपा और दो पर निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली।

अमेठी जिले की सभी 13 ब्लॉकों पर सपा का कब्ज़ा रहा। इसमें आठ निर्विरोध और पांच ने चुनाव में जीत हासिल की।

बनारस जिले के पांच ब्लॉक में तीन सपा, एक बसपा और एक निर्दलीय ने जीत दर्ज की।

झांसी जिले के सभी आठ ब्लॉकों पर सपा के प्रत्याशियों का कब्जा रहा। इनमें से सात प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

जालौन जिले के नौ ब्लॉकों में से आठ पर सपा का कब्जा रहा। इनमें से तीन सपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

गोरखपुर जिले में कुल 19 ब्लॉक  हैं, जिनमें 10 पर सपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने गए थे, बाकी नौ सीटों के लिए चुनाव हुआ, जिसमें पांच सपा, तीन बीजेपी और एक बसपा प्रत्याशी को जीत मिली।

बस्ती जिले की 13 ब्लॉकों पर सपा का कब्जा रहा, जबकि एक पर निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली।

फर्रुखाबाद में सपा के सात में से छह प्रत्याशी जीते। इसमें से चार को पार्टी नेताओ ने निर्विरोध करा दिया था। एक सीट पर सपा प्रत्याशी को जीत हासिल हुई, जबकि एक अन्य सीट पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

फतेहपुर जिले के 13 ब्लॉकों पर हुए चुनाव में सपा को 11 पर जीत मिली। वहीं, एक पर बीजेपी और एक पर निर्दलीय का कब्ज़ा रहा।

सिद्धार्थनगर जिले में पांच ब्लॉकों पर चुनाव हुआ, जिसमें पांचों सीटों पर सपा का कब्जा रहा। इससे पहले जिले की नौ सीटों पर सपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

जौनपुर में कुल 21 ब्लॉकों में से सपा के आठ प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। जबकि मतदान में पार्टी के सात ब्लॉक प्रमुख चुने गए। इस प्रकार 21 सीटों में से 15 पर सपा का कब्जा रहा।

रामपुर में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नतीजे समाजवादी के हित में रहे हैं। यहां की छह सीटों में से पांच पर सपा और एक सीट पर बीजेपी का कब्जा हुआ।

चंदौली जिले में हुए नौ ब्लाकों पर हुए चुनाव में छह पर सपा, एक बीजेपी और दो निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली।

संभल जिले के सात ब्लॉकों पर सपा का कब्जा रहा, जबकि एक बीजेपी के हिस्से में आई।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.