ऑस्कर समारोह में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   25 Feb 2017 4:23 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ऑस्कर समारोह में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा मशहूर फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा।

लॉस एंजिलिस (भाषा)। मशहूर फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (34 वर्ष) 89वें वार्षिक अकादमी पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इंग्लिश रॉक बैंड ‘द रॉलिंग स्टोन्स' के अगुआ मिक जैगर के साथ ली गयी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुये इस खबर की पुष्टि की है।

हवाई अड्डे के टर्मिनल के भीतर ली गई तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा है, ‘‘ऑस्कर हम यहां आ गए हैं...मिक जैगर...ला ला लैंड...।''

‘क्वांटिको' की इस स्टार ने पहली बार पिछले साल ऑस्कर में शानदार एंटरी की थी जहां उन्होंने अभिनेता लीव श्राइबर के साथ सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन के लिए एकेडमी अवार्ड दिया था। उस समय उन्होंने लेबनानी डिजाइनर जुहैर मुराद का डिजाइन किया गया, सफेद रंग का खूबसूरत गाउन पहना था।

मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच' प्रदर्शित होने वाली है, जिसमें उनके साथ ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेत्री खलनायिका की भूमिका में हैं और यह फिल्म मई मेंं रिलीज होगी।

           

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.