यक्षगान के लोकप्रिय कलाकार गेरुकट्टे गंगैय शेट्टी मंच पर बेहोश हुए, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मृत्यु 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   23 March 2017 6:42 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यक्षगान के लोकप्रिय कलाकार गेरुकट्टे गंगैय शेट्टी मंच पर बेहोश हुए, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मृत्यु यक्षगान के लोकप्रिय कलाकार गेरुकट्टे गंगैय शेट्टी।

मंगलुरु (कर्नाटक) (भाषा)। यक्षगान के लोकप्रिय कलाकार गेरुकट्टे गंगैय शेट्टी (63 वर्ष) मंच पर प्रस्तुति के दौरान कल रात बेहोश हो गए थे, उनकी अस्पताल ले जाने के दौरान मृत्यु हो गई।

मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

गेरुकट्टे गंगैय शेट्टी जिस यक्षगान समूह से जुड़े हुए थे, उन्होंने बताया, अरुणासुर की भूमिका निभा रहे शेट्टी कल रात मंच पर पत्थर तोड़ने का अभिनय कर रहे थे। उसी दौरान वह बेहोश हो गए। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। यक्षगान पारंपरिक लोक कला है,जिसमें नृत्य, संगीत, संवाद, वेशभूषा, स्टेज से जुड़ी तकनीकों और तमाम चीजों का मिश्रण होता है, यह कला कर्नाटक के तटवर्ती जिलों में बहुत लोकप्रिय है। शेट्टी के परिवार में पत्नी और तीन पुत्र हैं।

वह पिछले 47 वर्षों से यक्षगान समूह ‘कातील मेला' से जुड़े हुए थे। उन्होंने ‘देवी महात्मे' में महिषासुर की भूमिका से खूब लोकप्रियता हासिल की थी।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.