64वां राष्‍ट्रीय फिल्म पुरस्‍कार : फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए अक्षय कुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   7 April 2017 1:55 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
64वां राष्‍ट्रीय फिल्म पुरस्‍कार : फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए अक्षय कुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिलाफिल्म ‘रुस्तम’ में मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार।

नई दिल्ली। 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार को फिल्म ‘रुस्तम' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए राजेश मापुस्कर को उनकी मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर' के लिए चुना गया। अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘पिंक' को सामाजिक मुद्दों पर आधारित सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया। मराठी फिल्म ‘कासव' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया। सुरभि सी एम को मलयालम फिल्म ‘मिन्नामिनुन्गू - द फायरफ्लाय' में निभाए उनके किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया।

मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

सोनम कपूर अभिनीत फिल्म ‘नीरजा’ 64वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के तौर पर चुनी गई।

सोनम कपूर की 'नीरजा' सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्‍म

सोनम कपूर अभिनीत फिल्म 'नीरजा' 64वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के तौर पर चुनी गई। यह घोषणा शुक्रवार को हुई। सोनम को इस फिल्म में 'वास्तविक जीवन की शख्सियत को पर्दे पर उतारने' के लिए विशेष उल्लेख मिला।

सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म एयरहोस्टेस नीरजा भनोट पर बनी थी, जिन्होंने सितंबर 1986 में एक अंतर्राष्ट्रीय विमान को आतंकवादियों द्वारा अगवा किए जाने के बाद इसके यात्रियों को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी थी।

फिल्म का निर्देशन राम माधवानी ने किया था, जिसमें सोनम ने नीरजा की भूमिका और दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने उनकी मां का किरदार निभाया। फिल्म में दोनों अभिनेत्रियों के अभिनय को सराहा गया। वहीं अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' को बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स के लिए अवॉर्ड दिया गया।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की लिस्ट देंखें:-

  • बेस्ट एक्टर- अक्षय कुमार(रुस्तम)
  • बेस्ट एक्ट्रेस- सुरभी सीएम (मलयालम फिल्म ‘मिन्नामिनुंगु द फायरफ्लाई’)
  • बेस्ट स्पेशल इफेक्ट- शिवाय
  • बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- इमान चक्रबर्ती
  • बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- सुंदरय्यर
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- जायरा वसीम (दंगल)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- मनोज जोशी- (मराठी फिल्म दशकरिया)
  • बेस्ट डायरेक्टर- राजेश मपुस्कर (मराठी फिल्म वेंटिलेटर)
  • बेस्ट एनिमेशन फिल्म- महायोद्धा राम
  • बेस्ट चिंड्रन फिल्म- धनक
  • बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इश्यू- पिंक
  • बेस्ट फीचर फिल्म अवार्ड:-
  • बेस्ट तमिल फिल्म- जोकर
  • बेस्ट गुजराती फिल्म- रॉन्ग साइड राजू
  • बेस्ट तेलुगू फिल्म- पेली चुपलू
  • बेस्ट मराठी फिल्म- दशकरिया
  • बेस्ट मलायमल फिल्म- माहेशिंटे प्राथिकारम,
  • बेस्ट कोंकणी फिल्म- के सेरा सेरा- घोडपचेन घोड्डटेलेम
  • बेस्ट कन्नड़ फिल्म- रिजर्वेशन
  • बेस्ट हिंदी फिल्म- नीरजा
  • बेस्ट बंगाली फिल्म- बिसर्जन
  • बेस्ट असम फिल्म- मारज राटी केटेकी

                        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.