ठंड में ऐसे रखें त्वचा का खास खयाल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ठंड में ऐसे रखें त्वचा का खास खयालफोटो: प्रतीकात्मक

सर्दी आते ही हाथ सफेद और रूखे दिखने लगते हैं। त्वचा की नमी जैसे किसी ने चुरा ली हो, आपके साथ भी ऐसा होता होगा। बार-बार क्रीम लगाने के बावजूद त्वचा में नमी नहीं लौटती। कुछ देर बाद वही हाल हो जाता है। इस मौसम में हाथों को कोमल बनाए रखने के लिए यहां कुछ घरेलू उपाय बताए गए हैं, जो बेहद कारगर हैं।

क्रीम से अच्छा तेल

सर्दी के मौसम में आप चाहे जितनी क्रीम लगा लें, त्वचा का रूखापन नहीं जाता। ऐसे में आप क्रीम की जगह तेल लगा सकती हैं। अच्छा रिजल्ट पाने के लिए तेल को गर्म कर के लगाएं। आप नारियल तेल, बादाम का तेल आदि उपयोग कर सकती हैं। तेल लगाने से नाखूनों की भी देखभाल हो जाती है।

ग्लिसरीन भी है विकल्प

सर्दी में हाथ पैर में बहुत ज्यादा खुजली होती है। ऐसे में आप गुलाब जल में ग्लिसरीन मिलाकर हाथ पैर में लगाएं, खुश्की दूर होने के साथ-साथ रंग भी निखरेगा। आप इसे चेहरे पर भी लगा सकती हैं।

संतरे का छिलका

ताजा संतरे के छिलके को पीस कर हाथों पर लगाने से त्वचा कोमल और सुंदर बनती है।

शहद का जादू

सर्दी में शहद किसी दवा से कम नहीं, इसे खाने से जहां पाचनतंत्र मजबूत होता है, वहीं इसे त्वचा पर लगाने से त्वचा कोमल बनती है। आप बेहतर रिजल्ट के लिए इसमें बादाम का तेल मिलाकर भी हाथों पर लगा सकती हैं।

हाथों पर है अगर दाग

हाथों पर अगर दाग धब्बे से बन गए हैं तो उसके लिए नींबू सबसे कारगर उपाय है। नींबू के छिलकों से धब्बों पर धीरे-धीरे रगड़ें। इससे दाग धब्बे दूर हो जाएंगे।

संकलन: श्रृंखला पाण्डेय

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.