मध्यप्रदेश उपचुनाव में शहडोल लोकसभा सीट से भाजपा के ज्ञान सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार हिमांद्री सिंह को हराया
Sanjay Srivastava | Nov 22, 2016, 15:55 IST
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा के उम्मीदवार ज्ञान सिंह ने शहडोल लोकसभा सीट का उपचुनाव 60,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत लिया। भाजपा ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।
शहडोल संसदीय क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार ज्ञान सिंह कांग्रेस उम्मीदवार हिमांद्री सिंह पर 57 हजार से ज्यादा मतों की बढ़त बनाए हुए हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के मुताबिक, शहडोल संसदीय क्षेत्र की मतगणना चार जिला मुख्यालयों पर हो रही है। शहडोल संसदीय क्षेत्र में कुल 17 उम्मीदवार हैं। इन दोनों सीटों के लिए 19 नवंबर को मतदान हुआ था। शहडोल संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में 66 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे।