रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम 2017 LIVE

· · 1 मिनट

गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम 2017 LIVE

पणजी (आईएएनएस)। गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम 2017 के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना की जा रही है। उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की मतगणना की जाएगी।

पणजी के बाल भवन, मारगाओ में गवर्मेट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकॉनोमिक में लगभग 2,500 ईवीएम मशीनों की मतगणना की जाएगी। राज्य में कुल 40 विधानसभा सीटें हैं जिसमें से भाजपा ने 36 सीटों, आम आदमी पार्टी ने 39 सीटों, कांग्रेस ने 37 सीटों और महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी ने 25 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। राज्य में चार फरवरी को मतदान हुए थे।

गोवा रुझान: शुरुआती रुझानों के तहत कांग्रेस तीन सीटों पर आगे, भाजपा एक, महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी एक और गोवा फारवर्ड पार्टी दो सीटों पर आगे।

मुख्यमंत्री पार्सेकर 1,000 वोटों से पीछे

गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर शनिवार को जारी मतगणना में उत्तरी गोवा की मंद्रेम विधानसभा सीट से मतगणना के पहले दौर के बाद अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी दयानंद सोप्टे के मुकाबले पीछे चल रहे हैं। पार्सेकर 6,000 वोटों की गिनती होने तक सोप्टे से 1,000 वोटों से पीछे थे। एक घंटे की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस 40 में से छह सीटों पर और भाजपा दो सीटों पर आगे थी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख