कृषि मेले में किसानों को मिली उन्नत कृषि की जानकारी 

Divendra SinghDivendra Singh   26 March 2017 10:08 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कृषि मेले में किसानों को मिली उन्नत कृषि की जानकारी मृदा नमी सूचक यंत्र के बारे में बताते वैज्ञानिक डॉ. दया शंकर श्रीवास्तव।

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

सीतापुर। जिले के बिसवां में अयोजित किसान मेला में गन्ना किसानों को देश के कई बड़े कृषि विशेषज्ञों ने उन्नत खेती की जानकारी दी। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, द सेकसरिया शुगर फैक्ट्री बिसवां और गन्ना विभाग ने गन्ना बीज संवर्धन केन्द्र, मानपुर पर एक दिवसीय किसान मेला का आयोजन किया।

कृषि विज्ञान केन्द्र, कटिया के स्टाल पर मृदा सूचक यंत्र की जानकारी लेते भारतीय कृषि अनुसंधान के उप महानिदेशक फसल विज्ञान डॉ. जीत सिंह संधू ।

मेला का उद्घाटन भारतीय कृषि अनुसंधान के उप महानिदेशक फसल विज्ञान डॉ. जीत सिंह संधू ने किया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहायक महानिदेशक डॉ. आरके सिंह, गन्ना निदेशालय निदेशक डॉ. ए एल वाघमारे, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ के निदेशक डॉ. एडी पाठक, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्था के प्रधान वैज्ञानिक डॉ एसएन सुशील विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल हुए। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, डॉ. दया शंकर श्रीवास्तव, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. सचिन कुमार तोमर और डॉ. शिशिर ने किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी दी।

इंडियन फार्मिंग के गन्ना विशेषांक का विमोचन किया गया।
बखरिया गाँव के उन्नतशील किसान अब्दुल हादी के खेत में जाकर गन्ना की सहफसली के बारे में जानकारी ली।

गन्ना विकास निदेशालय के निदेशक डॉ. एएल वाघमारे ने बखरिया गाँव के उन्नतशील किसान अब्दुल हादी के खेत में जाकर गन्ना की सहफसली के बारे में जानकारी ली। किसान अब्दुल हादी ने गन्ने के साथ ही मूंग, आलू, गोभी जैसी दूसरी फसलें लगायी हैं। मेला में कृषि विज्ञान केन्द्र, गन्ना विभाग, कृषि विभाग के साथ ही कई कंपनियों के साथ ही विभिन्न् उपकरणों के स्टालों पर किसानों को जानकारी दी गयी।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.