कन्नौज किसान मेला: कृषि यंत्रों पर चार लाख तक की सब्सिडी, अवशेष जलाने पर ढ़ाई हजार का जुर्माना

Ajay MishraAjay Mishra   22 March 2017 7:47 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कन्नौज किसान मेला: कृषि यंत्रों पर चार लाख तक की सब्सिडी, अवशेष जलाने पर ढ़ाई हजार का जुर्मानाकिसानों का खाद्य सुरक्षा मिशन की जानकारी देते सीडीओ, डीडी कृषि समेत अन्य अफसर।

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क
कन्नौज। ‘‘सूबे के जिलों में हर न्याय पंचायत स्तर पर कस्टम हायरिंग सेंटर बनेंगे। समूह बनाकर किसान यंत्र खरीद सकेंगे। इसके लिए चार लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। कुल यंत्रों की खरीद 10 लाख तक की होगी।‘‘ यह बात उप निदेशक कृषि डॉ. राजेश कुमार ने कही।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करीब 150 किमी दूर बसे कन्नौज जिले के बोर्डिंग ग्राउंड पर तीन दिवसीय किसान मेले का शुभारंभ हुआ।

यहां पर उन्होंने किसानों को बताया कि नई सरकार किसानों के लिए काम अधिक करना चाहती है। दूसरे प्रदेशों की तरह यहां भी अधिक से अधिक फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने की योजना बन रही है। गेहूं और धान का ही यूपी में समर्थन मूल्य चल रहा है। मेले में मत्स्य विभाग के कार्यकारी अधिकारी जीसी यादव, डीएओ नीरज रान, बीएसए कृशि अशोक कुमार समेत अन्य वैज्ञानिकों ने कई जानकारियां दीं। एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव ने भी मेले का जायजा लिया।

दो एकड़ में अवशेष जलाए तो ढाई हजार जुर्माना
डीडी कृषि ने बताया कि किसान फसलों के अवषेश न जलाएं। अब आयोग सख्त हो रहा है। पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ ही जमीन पर भी कई नुकसान होते हैं। उन्होंने कहा कि दो एकड़ में फसल का अवषेश जलाने पर ढाई हजार का जुर्माना लगेगा। पांच एकड़ में पांच हजार और उससे अधिक में 15 हजार का जुर्माना किसानों से वसूला जाएगा।

आयुर्वेदिक दवा के स्टाल पर जानकारी देते सीडीओ, एआरटीओ, डीएओ और बीएसए कृषि।

कन्नौज से हुई 400 सोलर पंपों की डिमांड
इस बार कन्नौज जिले से 400 सोलर पंपों की डिमांड भेजी गई है। डीडी कृषि डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि दो हार्सपावर के सभी सोलर पंप किसानों के लिए मांगे गए हैं। प्रथम आओ, प्रथम पाओ के हिसाब से लाभ दिया जाएगा। वर्ष 2016-17 में कुल 64 सोलर पंप जिले में लगाए गए।

1.34 लाख किसानों का पंजीकरण
किसान मेले में डीडी कृषि ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत जिले में 1.34 लाख किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। इसके लिए आधार नंबर जरूरी है। उन्होंने बताया कि करीब 60 फीसदी पंजीकरण में आधार नंबर का प्रयोग हो चुका है।

कृषि में कन्नौज उन्नतिशील
मुख्य अतिथि सीडीओ उदयराज यादव ने कहा कि कृषि के मामले में कन्नौज उन्नतिशील है। किसान अधिक से अधिक जागरूक हों। मेले में भी संख्या अधिक हो और वैज्ञानिकों की बात सुनकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत करें। साथ ही उन्होंने मिट्टी की जांच कराने पर जोर देकर कहा कि इससे कौन-कौन से तत्व हैं, के बारे में पता चलता है। किसान भूमि का हेल्थ कार्ड जरूर प्राप्त करें। उन्होंने आगे कहा कि ‘‘पशु पालन भी जरूरी है। आवश्यक हो तो किसान लोन भी प्राप्त करें। मुद्रा योजना समेत कई योजनाएं किसानों के लिए चल रही हैं। कोई भी दिक्कत होने पर प्राविधिक सहायक, डीडी कृषि या मुझसे मिलें।‘‘

तीन दिवसीय विराट कृषि मेले में पहले दिन मौजूद किसान।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.