लहसुन उत्पादन का गढ़ बन रहा कन्नौज

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लहसुन उत्पादन का गढ़ बन रहा कन्नौजसौरिख ब्लॉक क्षेत्र में तैयार हो रही लहसुन की फसल।

अजय मिश्र/रविन्द्र यादव, स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

कन्नौज/सकरावा। पूरे जिले में 300-400 हेक्टेयर जमीन में लहसुन की पैदावार होती है। रेट सही मिले तो एक एकड़ में लाखों का फायदा हो जाता है। न मिलने पर घाटे की फसल साबित होती है। पिछले साल फसल का रेट सही था तो किसानों को अच्छा मुनाफा हुआ था।

कन्नौज जिले के सौरिख ब्लॉक क्षेत्र के बजेड़ी गाँव निवासी नरेश चंद्र (55 वर्ष) बताते हैं, ‘’एक एकड़ यानी पांच बीघे में बोई लहसुन की फसल में करीब 20-22 हजार की लागत आती है। इसमें पांच हजार सिंचाई, 2100 रुपए की डीएपी, 10 हजार का बीज और छह हजार की निकाई आदि का खर्च शामिल है। अधिकतर फसल में फायदा होता है। कभी-कभी मुनाफा नहीं तो कभी घाटा भी हो जाता है। वह पांच से छह बीघा में लहसुन करते हैं।’’

गाँव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

हसेरन और सौरिख ब्लॉक के गाँवों में लहसुन की फसल अधिक होती है। उद्यान विभाग से 35 हेक्टेयर जमीन के लिए लहसुन गांठ (किल्ला) किसानों को दिया गया था। हर साल लहसुन और प्याज की फसल के लिए इसका वितरण होता है। लाभ पहले से पंजीकरण कराने वाले किसानों को मिलता है। इसमें नासिक वैरायटी का किल्ला उपलब्ध कराया जाता है। कुछ एक गाँव कन्नौज और उमर्दा ब्लॉक क्षेत्र के भी हैं, जहां किसान लहसुन की फसल उगाते हैं। जिन क्षेत्रों में लहसुन अधिक होता है, वहां आलू का कम मात्रा में होता है। सिंचाई के कम साधन में भी लहसुन बेहतर होता है।
मुन्ना यादव, जिला उद्यान अधिकारी

वह आगे बताते हैं, ‘’एक एकड़ लहसुन की फसल में एक लाख से दो लाख तक का फायदा हो जाता है। इतने रकबे में 25-30 कुंतल पैदावार होती है।’’ महमदगंज के किसान लज्जाराम पाल (48 वर्ष) का कहना है, ‘बीज का रेट एकदम नीचे तो कभी आसमान पर भी चढ़ जाता है। 200 रुपए कुंतल से पांच हजार रुपए कुंतल तक बिकता है। वह अपनी फसल मजदूरों से कराते हैं, इसलिए 35-40 हजार रुपए का खर्च एक एकड़ में आता है। उनको कभी फायदा तो कभी लागत के बराबर दाम मिलता है। कभी-कभी घाटा भी होता है। अगर तीन साल घाटा होता है तो रेट बढ़ने पर एक साल में ही घाटा बराबर हो जाता है।’’

लहसुन की खेती में रखें इन बातों का ध्यान

  • सितम्बर-अक्टूबर में लगाई जाती है लहसुन की गांठ
  • मार्च में फसल तैयार होने के बाद किसान करते हैं लहसुन की खुदाई
  • लहसुन की बिक्री पांच से 20 हजार रुपए कुंतल तक होती बिक्री
  • 400 हेक्टेयर में होती है कन्नौज ज़िलों में लहसुन की पैदावार

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.