साइबर क्राइम से बचने की ट्रेनिंग ले रहीं महिलाएं

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
साइबर क्राइम से बचने की ट्रेनिंग ले रहीं महिलाएंसोशल साइट्स पर अगर कोई परेशान करे तो तुरंत शिकायत करें।

मोबिन अहमद (स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट)

रायबरेली। किशोरियों को सुरक्षित रहने और सोशल मीडिया पर अपने बचाव के लिए जिला पुलिस विभाग के अधिकारी गाँव-गाँव जा कर लड़कियों को 1090 और साइबर क्राइम से बचने की ट्रेनिंग दे रहे हैं।

रायबरेली जिले के सदर क्षेत्र के बरखापुर गाँव में महिलाओं और किशोरियों को इन बातों के बारे में ट्रेनिंग दे रही महिला पुलिस अधिकारी सोनी शुक्ला बताती हैं, “अब गाँवों में भी लड़कियां-लड़के सोशल साइट्स पर अपडेट रहते हैं। एक दूसरे से दोस्ती करते हैं, चैट करते हैं। लेकिन अनजान लोगों से दोस्ती रखना अनचाहे खतरे को बुलावा देना है, यह बात वो समझ नहीं पाते और किसी न किसी धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं।’’

लड़कियों को फेसबुक या किसी भी सोशल साइट पर अंजान व्यक्ति को एड नहीं करना चाहिए और अगर उन्हें कोई साइट पर परेशान करता है, तो तुरंत इसकी शिकायत 1090 पर करनी चाहिए।
पूजा सिंह, जिला सर्विलांस व साइबर सेल की अधिकारी, रायबरेली

इंटरनेट व कम्यूटर साफ्टवेयर सुरक्षा के बारे में जानकारी देनी वाली संस्था नोर्टन के मुताबिक वर्ष 2015 में करीब 11.3 करोड़ भारतीय साइबर क्राइम की शिकार हो गए और उन्हें 16,000 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा।

रायबरेली में जिला सर्विलांस व साइबर सेल की अधिकारी पूजा सिंह बताती हैं, “लड़कियां यह जानते हुए कि इंटरनेट पर कोई उनका फायदा उठाना चाहता है, वो अंजान रहती हैं और चुपचाप उनसे दोस्ती जारी रखती हैं। लड़कियों को फेसबुक या किसी भी सोशल साइट पर कोई परेशान करता है, तो तुरंत इसकी शिकायत 1090 पर करनी चाहिए।’’

क्या होता है साइबर क्राइम

साइबर क्राइम एक ऐसा अपराध है जिसमें कंप्यूटर और नेटवर्क शामिल हैं। सॉफ्टवेयर के जरिए किसी भी व्यक्ति की निजी जानकारी प्राप्त करना और उसका गलत इस्तेमाल करना। साइबर क्राइम कहलाता है। कंप्यूटर अपराध भी कई प्रकार से किए जाते है जैसे कि जानकारी चोरी करना, जानकारी मिटाना, जानकारी मे फेर बदल करना, किसी की जानकारी को किसी और को देना।

This article has been made possible because of financial support from Independent and Public-Spirited Media Foundation (www.ipsmf.org).

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.