#स्वयंफेस्टिवल: आधुनिक खेती के साथ किसानों ने जानीं यूपी पुलिस की नई सेवाएं

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
#स्वयंफेस्टिवल: आधुनिक खेती के साथ किसानों ने जानीं यूपी पुलिस की नई सेवाएंलखीमपुर के खैरहनी गाँव में आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों को आधुनिक खेती के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारी।

स्वयं फेस्टिवल: छठा दिन। स्थान: ग्राम खैरहनी विकास खंड निघासन, लखीमपुर।

विकास सिंह तोमर/ कम्युनिटी जर्नलिस्ट (34 वर्ष)

स्वयं डेस्क

लखीमपुर। अगर किसान परंपरागत खेती को छोड़कर आधुनिक खेती को अपनाएं तो किसान न सिर्फ बेहतर उत्पादन कर सकता है, बल्कि वह अच्छा मुनाफा भी कमा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि किसान खेती की नई तकनीकों को अपनाएं। यह नजारा था लखीमपुर के निघासन क्षेत्र के खैरहनी गाँव का, जहां किसान गोष्ठी के दौरान किसानों को आधुनिक खेती के लिए जागरूक किया गया। किसान गोष्ठी का आयोजन गाँव कनेक्शन के स्वयं फेस्टिवल के तहत किया गया। बता दें कि गाँव कनेक्शन की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर 2 से 8 दिसंबर तक 25 जिलों में मनाए जा रहे देश के सबसे बड़े ग्रामीण उत्सव स्वयं फेस्टिवल में 1000 कार्यक्रम किये जा रहे हैं।

किसानों की समस्याओं का मिला समाधान

इतना ही नहीं, कार्यक्रम में न सिर्फ किसानों को आधुनिक खेती के बारे में जानकारी दी गई, बल्कि किसानों की समस्याओं का भी समाधान किया गया। खेती-किसानी संबंधित किसानों के सवालों का जवाब भी कृषि विशेषज्ञों ने दिया। वहीं, कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, उन्होंने किसानों को एकजुट होकर कार्य करने का सुझाव दिया।

ग्रामीणों ने जानीं यूपी पुलिस की नई सेवाएं

वहीं, कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी टीएन मिश्र भी मौजूद रहे। उन्होंने यूपी पुलिस की नई सेवाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों को आपातकाल हेल्पलाइन यूपी 100, महिला हेल्पलाइन 1090, यूपी पुलिस टिवटर सेवा, ई-एफआईआर, साइबर क्राइम जैसी सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस जनता के लिए है और जनता को जरूरत पड़ने पर यूपी पुलिस की इन सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए।

This article has been made possible because of financial support from Independent and Public-Spirited Media Foundation (www.ipsmf.org).

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.