कानपुर देहात की चारों विधानसभा सीटों पर रहा भाजपा का कब्जा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कानपुर देहात की चारों विधानसभा सीटों पर रहा भाजपा का कब्जाकानपुर देहात की रसूलाबाद विधानसभा से भाजपा की निर्मला संखवार 33394 वोटो से चुनाव जीतीं।

भारती सचान, स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

कानपुर देहात। विधान सभा चुनाव का परिणाम आते ही सुबह के दो घंटे में ही हर तरफ मोदी की लहर नजर आनी शुरू हो गयी थी। कानपुर देहात में चारों विधान सभा सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा और बाकी की पार्टियों के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।

जिले में जैसे ही ये स्पष्ट हुआ कि चारों सीटों पर भाजपा का कब्जा है, वैसे ही भाजपा प्रत्याशियों ने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। ढोल भांगड़ा बजाकर लोग नाचते गाते गुलाल उड़ाते नजर आये। वहीं जीतने वाले प्रत्याशियों ने इसे मोदी की जीत बतायी और कहा जो भी वादे जनता से किये हैं उसे जरुर पूरा करेंगे।

कानपुर देहात की रसूलाबाद विधानसभा से भाजपा की निर्मला संखवार 33394 वोटो से चुनाव जीत गयी, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंधी सपा की अरुणा कोरी को हर दिया। सपा की अरुणा कोरी को 54996 मत मिले और हार का सामना करना पड़ा। वहीं अकबरपुर रनियां विधानसभा से भाजपा की प्रतिभा शुक्ला ने 28729 वोटो से चुनाव जीत जीता और अपने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के नीरज सिंह गौर को हराया। सपा के नीरज सिंह गौर को 58701 वोट ही मिल सके।

भोगनीपुर विधानसभा से भाजपा के विनोद कटियार 19005 वोटो से जीत दर्ज की वहीं बसपा के धर्मपाल भदौरिया को हार का सामना करना पड़ा। बसपा के धर्मपाल भदौरिया को 52461 वोट ही मिल सके। वहीं सिकंदरा विधानसभा से भाजपा के मथुरा पाल ने 38103 वोटो के साथ चुनाव में जीत दर्ज की। बसपा के महेंद्र कटियार को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। महेंद्र कटियार को 49776 मत ही मिल सके।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.