यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो अयोध्या में बनेगा राम मंदिर: योगी आदित्यनाथ

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो अयोध्या में बनेगा राम मंदिर: योगी आदित्यनाथएक सभा को संबोधित करते योगी आदित्यनाथ।

फैजाबाद। भाजपा के नेता और गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं। योगी आदित्यनाथ ने आज बलरामपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर समाजवादी पार्टी जीतेगी तो कर्बला-कब्रिस्तान बनेंगे, जबकि भाजपा की सरकार बनेगी तो अयोध्या में राम मंदिर बनेगा।’

इससे पहले उन्होंने फैजाबाद में रैली को संबोधित करते हुआ कहा था कि यूपी में अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो दुर्गा विसर्जन पर डीजे बजाने से कोई नहीं रोक पाएगा। अगर दूर्गा पूजा में डीजे नहीं बजेगा तो मुहर्रम में भी नहीं बजेगा। फैजाबाद में उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में कोई विकास नहीं होगा क्योंकि उनका पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री बनवाने में खर्च हो गया या फिर बचा हुआ सैफई पहुंच गया। साथ ही कहा था कि अगर बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो वे लोग राम मंदिर बनाने में अवरोध पैदा करेंगे, लेकिन अगर भाजपा की सरकार बनती है तो राम मंदिर बनेगा।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.