भाजपा सरकार में भैंस नहीं गुण्डों को खोजकर जेल भेजेगी पुलिस: केशव प्रसाद मौर्य

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भाजपा सरकार में भैंस नहीं गुण्डों को खोजकर जेल भेजेगी पुलिस: केशव प्रसाद मौर्यसभा में केशव प्रसाद माैर्य का किया गया स्वागत।

मुख्य संवाददाता
सोनभद्र/लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को कहा कि अखिलेश सरकार में पुलिस प्रशासन ने सिर्फ आजम खान की भैंस ढूंढी हैं। भाजपा की सरकार बनते ही यही पुलिस भैंस नहीं गुण्डों को खोजकर जेल में भेजेगी।

सोनभद्र जिले की ओबरा, राबर्ट्सगंज विधानसभाओं में जनसभाओं को संबोधित करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी करके सपा-बसपा व कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। उन्होंने कहा है कि न खाऊंगा न खाने दूंगा। देश बेचने वालों को जनता मुहँतोड़ जवाब देगी। 2014 में उप्र की जनता ने 73 सीटें देकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। अब इतिहास दोहराने का समय है।

चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप


मौर्य ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी सपा-बसपा के भ्रष्टाचार का नतीजा है। 11 मार्च के बाद सरकार बनते ही भाजपा किसानों का कर्ज माफ करेगी तथा किसानों को 2-2 लाख रूपये का सुरक्षा बीमा भी दिया जायेगा। दुधारू पशु भी गरीबों को दिये जायेंगे। भाजपा की सरकार बनने पर सपा व बसपा की सरकारों में हुए भ्रष्टाचारों की जांच होगी। दोषियों को जेल भेजा जायेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय का टोल फ्री नम्बर भी जारी करेंगे। प्रदेश को 24 घंटे बिजली देने का काम होगा। प्रदेश में खाली डेढ़ लाख पुलिस के पदो की सीधी भर्ती की जायेगी, पशु वध शालाओं को 24 घंटे में बंद कर दिया जायेगा। जो मुख्यमंत्री अपनी पत्नी को सुरक्षा नहीं दिला पा रहे है उनसे प्रदेश की जनता सुरक्षा की उम्मीद कैसे कर सकती है। भाजपा की प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.