23 लाख मतदाताओं के हाथ में सात विधायकों के भाग्य का फैसला

Divendra SinghDivendra Singh   23 Feb 2017 1:41 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
23 लाख मतदाताओं के हाथ में सात विधायकों के भाग्य का फैसलाविश्वनाथगंज में सबसे ज्यादा 414 और रामपुरखास में सबसे कम मतदान केंद्र।

दिवेंद्र सिंह, स्वयं कम्यूनिटी जर्नलिस्ट

प्रतापगढ़। यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में आज चौथे चरण का चुनाव सुबह सात बजे से शुरू हो गया। सुबह से ही मतदाता मतदान स्थल पर पहुंचने लगे है। मतदाताओं में अपने मताधिकार के प्रयोग करने का गजब का उत्साह देखने को मिला। महिलाएं सुबह ही घर के सारे काम पूरे कर, वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचने लगीं।

चौथे चरण के मतदान के लिए जिले में 1639 मतदान केंद्र व 2506 बूथ बनाए गए हैं। जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या 12 लाख 54 हजार 231 व महिला वोटरों की संख्या 10 लाख 74 हजार 40 है। साथ ही 260 थर्ड जेंडर भी मतदाता हैं।

वहीं चुनाव को संपन्न कराने के लिए 11 हजार 40 कर्मचारी लगाए गए हैं। इनमें से 10 हजार 24 कर्मचारी बूथों पर तैनात हैं और बाकी कर्मचारी रिजर्व में रखे गए हैं।

जिले के सात विधानसभा सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। करीब 23 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 87 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद कर रहे हैं।

शिवगढ़ ब्लॉक के भिखनापुर गाँव के प्राथमिक विद्यालय में 270 नंबर मतदान स्थल पर वोट देने आये रामेश्वर प्रसाद (50 वर्ष) ने कहा, "भइया, हम तो विकास के नाम पर वोट देने आये हैं। सरकार जिसकी भी बने, बस हमारी समस्याओं को सुन ले। चुनाव जीतने के बाद कोई भी नेता गांव में नहीं आता है।"

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.