शिवपाल ने कहा, मैं स्टाम्प पर लिखकर देने को तैयार हूं कि अखिलेश फिर होंगे मुख्यमंत्री

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
शिवपाल ने कहा, मैं स्टाम्प पर लिखकर देने को तैयार हूं कि अखिलेश फिर होंगे मुख्यमंत्रीसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव।

लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा) के भीतर लंबे समय से चल रही रार पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ही अगली बार भी मुख्यमंत्री होंगे। 'मैं तो यह बात स्टाम्प पर लिखकर देने के लिए तैयार हूं।'

सपा मुख्यालय में आयोजित जिलाध्यक्षों के सम्मेलन में शिवपाल ने यह घोषणा की। उन्होंने 5 नवंबर को होने वाले रजत जयंती समारोह के लिए कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुट जाने की हिदायत भी दी।

शिवपाल ने बैठक के दौरान कहा कि पता नहीं, लोग क्यों बेकार की बातें कर रहे हैं। अखिलेश ही प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री भी बनेंगे।

मैं तो इस बात को स्टाम्प पर लिखकर देने के लिए तैयार हूं। पार्टी के पास बहुमत आने पर अखिलेश यादव ही प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। कुछ लोग बेकार की बात कर रहे हैं और पार्टी का भविष्य भी तय कर रहे हैं।
शिवपाल सिंह यादव कैबिनेट मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष

यदि किसी को दिक्कत हो तो मैं अध्यक्ष पद छोड़ दूंगा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्षों से कहा, "यदि किसी को दिक्कत हो तो मैं ही अध्यक्ष पद छोड़ दूंगा। अब किसी भी नेता को मुख्यमंत्री या फिर नेताजी को किसी भी बात के लिए परेशान करने की जरूरत नहीं है।"

उन्होंने बैठक में मौजूद सभी जिलाध्यक्षों को पार्टी के रजत जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ ही मिशन 2017 में जोरदार तैयारी से जुटने का निर्देश दिया।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.