उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के तीसरे चरण में करीब 61. 16 प्रतिशत मतदान  

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   19 Feb 2017 7:32 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के तीसरे चरण में करीब 61. 16 प्रतिशत मतदान  बाराबंकी में वोट देने आई महिलाएं।

लखनऊ (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के तीसरे चरण में रविवार को 12 जिलों की 69 सीटों पर 61.16 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने बताया कि मतदान खत्म होने के समय शाम पांच बजे तक 61.16 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजे भी मतदान केंद्रों पर लोगों की कतारें लगी हुई थीं। जो लोग कतार में लगे हैं, उनको मतदान करने दिया जाएगा। ऐसे में मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, कुछ जगहों से हिंसा की छिटपुट घटनाओं की खबर आई है, हालांकि अधिकांश जगहों पर शांतिपूर्ण मतदान की खबर है।

इस चरण में राज्य के 2,41,99,448 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करने के लिए योग्य थे। इस चरण में 69 सीटों पर 105 महिला उम्मीदवारों समेत कुल 826 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। तीसरे चरण में कुल 16,671 मतदान केंद्र बनाए गए थे। पहले चरण में 64 प्रतिशत से अधिक और दूसरे चरण में 65 फीसद से ज्यादा मतदान हुआ था।

शिवपाल सिंह यादव के काफिले पर पथराव

इटावा से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक जसवन्तनगर विधानसभा क्षेत्र के कतैयापुरा में मतदाताओं को धमकाए जाने की सूचना पर वहां पहुंचे सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव के काफिले पर पथराव किया गया। इसके अलावा सपा की जसवन्तनगर इकाई के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता तथा उनके साथियों की प्राथमिक विद्यालय जसवन्तनगर स्थित मतदान केंद्र के पास बैठने को लेकर पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने उन पर कथित रूप से लाठीचार्ज किया। शिवपाल और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

पुलिस और प्रशासन किसी के दबाव में काम कर रहा है।
शिवपाल सिंह यादव सपा प्रत्याशी

वर्ष 2012 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने इन 69 में से 55 सीटें जीती थीं। वहीं बसपा को छह और भाजपा को पांच सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में दो सीटें और एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी को हासिल हुई थी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 तीसरे चरण में वोट डालने के लिए लाइन लगाए लोग।

इसके पूर्व, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उनके परिवार वालों तथा बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनउ में मतदान किया, जबकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव एवं परिवार के अन्य लोगों ने इटावा के सैफई में मतदान किया।

पंकज सिंह अपनी पत्नी के साथ वोट देने के बाद। फोटो : महेन्द्र पाण्डेय
सतीश चन्द्र मिश्रा संग बसपा सुप्रीमो मायावती वोट देने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देतीं हुईं। फोटो : महेन्द्र पाण्डेय
कलराज मिश्रा वोट देने के बाद। फोटो : महेन्द्र पाण्डेय
राजनाथ सिंह पत्नी के साथ वोट देने के बाद फोटो : महेन्द्र पाण्डेय
उमाभारती : महेन्द्र पाण्डेय

तीसरे चरण में जो प्रमुख उम्मीदवार मैदान में थे, उनमें जसवन्तनगर सीट से मुलायम के भाई शिवपाल सिंह यादव (जसवन्तनगर), लखनऊ छावनी सीट से मुलायम की बहू अपर्णा और मौजूदा विधायक रीता बहुगुणा जोशी (भाजपा), मुख्यमंत्री अखिलेश के चचेरे भाई अनुराग यादव, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप (रामनगर) राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई (कुर्सी), राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह (दरियाबाद), राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल (हरदोई), बसपा छोडकर भाजपा में गये बृजेश पाठक (लखनऊ मध्य सीट), कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पी. एल. पुनिया के बेटे तनुज पुनिया (जैदपुर सीट) शामिल हैं.

लखनऊ लोकसभा क्षेत्र राजनाथ सिंह का है, जबकि इसी चरण में शामिल कन्नौज, मैनपुरी और इटावा सपा का गढ़ समझे जाते हैं।

इटावा सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का गढ़ है, मैनपुरी से तेज प्रताप यादव सपा सांसद हैं, कन्नौज से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव सांसद हैं। इस चरण में इटावा सीट पर सबसे ज्यादा 21 प्रत्याशी मैदान में थे, जबकि बाराबंकी की हैदरगढ़ सीट पर सबसे कम तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बाकी चार चरणों का चुनाव 23 और 27 फरवरी तथा चार और आठ मार्च को होगा। मतों की गिनती 11 मार्च को होगी।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.