मैं अब सपा में नहीं हूं : रामगोपाल यादव

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मैं अब सपा में नहीं हूं : रामगोपाल यादवराम गोपाल यादव। फाइल फोटो

मुंबई (भाषा)। भाजपा के साथ कथित तौर पर ‘साठगांठ' करने को लेकर समाजवादी पार्टी से निष्कासित किये जाने के एक दिन बाद रामगोपाल यादव ने सोमवार को कहा कि वह अब पार्टी में नहीं हैं। रामगोपाल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं और वह पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई हैं।

शहर से बाहर जाने के क्रम में उड़ान भरने से पहले मुंबई हवाईअड्डे पर उन्होंने संवाददाताओं से संक्षिप्त बातचीत में कहा, ‘‘मैं अब समाजवादी पार्टी में नहीं हूं।''

वह कल मुंबई में थे। मुलायम ने भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए रामगोपाल को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी थे। रामगोपाल ने कल मुंबई से एक बयान जारी कर कहा था कि वह ‘‘धर्मयुद्ध'' में हमेशा अपने भतीजे अखिलेश के साथ रहेंगे। उन्होंने हालांकि मुलायम को अपना राजनीतिक गुरु बताया था।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.