भाजपा का संकल्प उप्र को सर्वोत्म प्रदेश बनाना : राजनाथ सिंह

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भाजपा का संकल्प उप्र को सर्वोत्म प्रदेश बनाना : राजनाथ सिंहसंवाददाताओं को संबोधित करते राजनाथ सिंह।

वाराणसी (भाषा)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के बिना देश को शिखर पर ले जाना संभव नहीं है और भाजपा का संकल्प उत्तर प्रदेश को सिर्फ उत्तम प्रदेश नहीं बल्कि सर्वोत्म प्रदेश बनाना है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है और हमेशा से देश की दशा एवं दिशा तय करता रहा है। राजनाथ सिंह ने आज वाराणसी में संवाददाताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र मात्र घोषणाओं का पिटारा नहीं बल्कि हमारा संकल्प है जिसे हमे पूरा करना है। केंद्र में भाजपा सरकार भारत की राजनीति में एक विश्वसनीय पार्टी के रूप मे उभर कर आई है। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सिंह ने कहा कि अटल जी द्वारा चलाए गए अभियान के कारण ही आज 6200 करोड़ रुपए की लागत से 8 अत्याधुनिक राजमार्गो का निर्माण हो सका है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार जिस लखनऊ मेट्रो को अपने उपलब्धियों में गिना रही है उसमें 80 प्रतिशत योगदान केंद्र सरकार का है।

ये भी पढ़ें- मऊ में प्रधानमंत्री मोदी ने गठबंधन पर साधा निशाना, कहा, डूबती नाव में सवार है सपा

चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के 11 हजार से अघिक स्कूलों में शौचालय बनवाने के साथ ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत लाखों परिवारों को गैस कनैक्शन उपलब्ध कराया है. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को घेरते हुए उन्होंने कहा कि काम बोलता नहीं, बल्कि काम धरातल पर दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता आज सपा कांगे्रस के गठबंधन को नकार कर परिर्वतन के लिए भाजपा के साथ खडी है और हम सिर्फ सरकार बनाने के लिए नही बल्कि उत्तर प्रदेश के पुनर्निर्माण के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.