'भारत माता की जय' पर कांग्रेस का बीजेपी पर हमला
गाँव कनेक्शन 20 March 2016 5:30 AM GMT

नई दिल्ली (भाषा)। देशभक्ति के प्रमाण के लिए ‘भारत माता की जय' कहने पर जोर देने पर बीजेपी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस ने कहा कि वो नेताजी सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह की पसंद को क्या नाम देगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने ट्वीट किया, '‘नेताजी कहते थे जयहिंद, भगत सिंह कहते थे इंकलाब जिंदाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद। भाजपा कहती है कि ‘भारत माता की जय' के अलावा सबकुछ राष्ट्रविरोधी है।'' कांग्रेस के दूसरे नेताओं ने पहले कहा था कि सार्वजनिक रूप से ‘भारत माता की जय' कहना पसंद की बात है। देश में इस मुद्दे पर बहस छिडी हुई है। एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने ये कहकर विवाद खडा कर दिया था कि वो ‘भारत माता की जय' नहीं कहेंगे। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के उद्घाटन भाषण में शनिवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि पार्टी देश के खिलाफ आलोचना नहीं सहेगी और बोलने की आजादी के बहाने देशविरोधी नारे नहीं लगाये जा सकते।
More Stories