16 जिलों में चलेंगे किसान सिंचाई स्कूल

16 जिलों में चलेंगे किसान सिंचाई स्कूलgaoconnection

लखनऊ। सूखे की स्थिति से निपटने के लिए सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने जल संचयन एवं भू-गर्भ प्रबन्धन के लिए 50 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। यह जानकारी सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव दीपक सिंघल ने दी।

उन्होंने बताया कि सिंचाई मंत्री की इस पहल से भू-गर्भ जल प्रबन्धन एवं भू-गर्भ जल ऑडिट हेतु परामर्शी के माध्यम से उच्च स्तरीय अध्ययन/सर्वेक्षण कराया जाएगा। प्रथम चरण में यह कार्य लखनऊ में होगा।

इस पहल से 16 जनपदों (बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, ललितपुर, एटा, फिरोजाबाद, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर एवं कौशाम्बी) किसानों को कम पानी से अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए माइनर व कुलाबा स्तर पर किसान सिंचाई स्कूल संचालित किए जाएंगे। इसके तहत विश्व कृषि खाद्य संगठन के माध्यम से 1200 कृषक प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित कर 2.76 लाख किसानों को नवीनतम सिंचाई विधियों के द्वारा उन्नत कृषि उत्पादन की जानकारी दी जाएगी।

India 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.