16 साल के लंबे अरसे बाद भूख हड़ताल खत्म करेंगी इरोम शर्मिला
गाँव कनेक्शन 26 July 2016 5:30 AM GMT

नई दिल्ली। सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (AFSPA) को हटाए जाने की मांग को लेकर बीते 16 साल से भूख हड़ताल पर बैठीं मणिपुर की मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला ने अपनी भूख हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है।
इरोम शर्मिला ने 9 अगस्त को अपनी भूख हड़ताल खत्म करने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी ऐलान किया कि वो मणिपुर विधानसभा का चुनाव भी लड़ेंगी। इरोम शर्मिला को आयरन लेडी के तौर पर जाना जाता है। बीते 16 साल से वो भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उन्हें कई बार गिरफ्तार किया गया और जबरन नैज़ल ट्यूब के जरिए खाना खिलाया गया।
साल 2014 में दिल्ली के जंतर मंतर पर आमरण अनशन करने के लिए उन पर साल 2013 में आत्महत्या की कोशिश को लेकर ट्रायल चला। इरोम के लिए सबसे तकलीफदेह बात ये रही कि उन्हें इस बात का मलाल रहा कि जिस मक़सद के लिए वो लड़ रही हैं उसके लिए लोगों का समर्थन अब वैसा नहीं है जिसकी वो उम्मीद रखती हैं।
More Stories