2,000 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ का जखीरा, प्रमुख आरोपी यूपी में गिरफ्तार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
2,000 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ का जखीरा, प्रमुख आरोपी यूपी में गिरफ्तारgaonconnection

ठाणे (भाषा)। महाराष्ट्र पुलिस ने 2,000 करोड़ रुपए के मादक पदार्थों के जखीरे के प्रमुख आरोपी को उत्तर प्रदेश में नेपाल की सीमा के पास से गिरफ्तार किया है।

ठाणे के पुलिस उपायुक्त (अपराध) पराग मनेरे ने कहा कि इस साल अप्रैल में इस मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद से ही गिरफ्तारी से बच रहे जय मुखी को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में देखा गया जिसके बाद ठाणे पुलिस की टीम ने उसे कल गिरफ्तार किया था।

मनेरे ने कहा कि यह सूचना मिलने पर कि मुखी गोरखपुर में नेपाल सीमा के निकट एक स्थान पर छिपा है, ठाणे पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ तालमेल कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने कल सुबह करीब 10:20 बजे उस समय उसे गिरफ्तार किया जब वह गोरखपुर से नेपाल जाने के लिए ट्रेन पकड़ने की तैयारी कर रहा था।

ठाणे पुलिस ने इस साल अप्रैल में महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एवॉन लाइफसाइंसेज के परिसरों में छापे मारकर करीब 2,000 करोड़ रुपए मूल्य का लगभग 18.5 टन एफेड्रिन नामक मादक पदार्थ का पता लगाया था। पुलिस ने इससे पहले 10 अप्रैल को कल्याण में एक नाइजीरियाई को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 500 ग्राम एफेड्रिन जब्त किया जिसके बाद उसे इस गिरोह का पता चला।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.