300 सीटें जीतकर दोबारा बनाएंगे सरकार: शिवपाल यादव
गाँव कनेक्शन 16 April 2016 5:30 AM GMT

लखनऊ (भाषा)। सपा महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी शिवपाल सिंह यादव ने आज कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी का 300 सीटें जीतने का लक्ष्य है और राज्य में फिर सपा की सरकार बनेगी।
शिवपाल ने कहा, ''300 सीट सपा का लक्ष्य है और हम इस लक्ष्य को हासिल कर फिर से सरकार बनाएंगे।'' उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों से तमाम वायदे किये लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया, जबकि सपा वादा पूरा करती है ऐसे में जनता हमारे साथ है।
मायावती पर निशाना साधते हुए शिवपाल ने कहा कि उन्होंने दलितों के लिए आज तक कुछ नहीं किया। सिर्फ अपना भला किया है।
Next Story
More Stories