Lok Sabha Elections 2019: बीजेपी विरोधी मोर्चा बनाने के लिए गोलबंदी तेज, राहुल गांधी से मिले चंद्रबाबू नायडू

राहुल गांधी के बाद नायडू दोपहल में एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी, आप नेता अरविंद केजरीवाल, सीपीआई नेता डी राजा और एलजेडी नेता शरद यादव से मुलाकात का कार्यक्रम है।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
Lok Sabha Elections 2019: बीजेपी विरोधी मोर्चा बनाने के लिए गोलबंदी तेज, राहुल गांधी से मिले चंद्रबाबू नायडू

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण से पहले बीजेपी विरोधी मोर्चा बनाने के लिए गोलबंदी तेज हो गई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलगु देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों ने चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए भाजपा विरोधी मोर्चे को मजबूत बनाने पर चर्चा की।

राहुल गांधी के बाद नायडू दोपहल में एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी, आप नेता अरविंद केजरीवाल, सीपीआई नेता डी राजा और एलजेडी नेता शरद यादव से मुलाकात का कार्यक्रम है। इसके बाद वह बसपा प्रमुख मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने लखनऊ जाएंगे। नायडू भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने की कोशिशों का नेतृत्व कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार नायडू ने गांधी से कहा है कि अगर बीजेपी को पर्याप्त सीटें नहीं मिलती और वह फिर भी सरकार बनाने का दावा करती है तो ऐसी स्थिति में भी रणनीति तैयार रखने की जरूरत है। नायडू इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के साथ भी फोन पर संपर्क में हैं। नायडू ने शुक्रवार को कहा था कि भाजपा के खिलाफ महागठबंधन में उनकी प्रतिद्वंदी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सहित सभी पार्टियों का महागठबंधन में स्वागत है। सात चरणों का चुनाव खत्म होने के बाद मतगणना 23 मई को होगी।

(भाषा से इनपुट)

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.