कांग्रेस कार्य समिति बैठक: राहुल गांधी ने बेरोजगारी, किसान और राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा

गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में राहुल गांधी ने एनडीए सरकार जमकर हमला बोला

गाँव कनेक्शनगाँव कनेक्शन   12 March 2019 12:22 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कांग्रेस कार्य समिति बैठक: राहुल गांधी ने बेरोजगारी, किसान और राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा

अहमदाबाद (भाषा)। कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की यहां मंगलवार को बैठक हुई, जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा के साथ ही यह संकल्प लिया गया कि भाजपा एवं आरएसएस की फासीवाद और घृणा की विचारधारा को पराजित किया जाएगा। लोकसभा चुनावों से पहले चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श करने और राष्ट्रीय सुरक्षा एवं गठबंधन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में सीडब्ल्यूसी की यह महत्वपूर्ण बैठक हुई।


सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक में हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अहम चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, गांधी जी के ऐतिहासिक दांडी मार्च की वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेस कार्य समिति ने आरएसएस/भाजपा की फासीवाद, घृणा, आक्रोश और विभाजन की विचारधारा को पराजित करने का संकल्प लिया। इस प्रयास में हर बलिदान छोटा है। इस लड़ाई को जीता जाएगा।



राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता की मौजूदगी वाली इस बैठक में सुशासन, कृषि एवं आर्थिक संकट, बेरोजगारी एवं रोजगार सृजन का अभाव, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के मुद्दों पर प्रधानमंत्री मोदी एवं उनकी सरकार को घेरने के तरीकों पर चर्चा की गई।



प्रियंका ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में जो कुछ हो रहा है उससे वह दुखी है। कांग्रेस महासचिव के रूप में प्रभार संभालने के बाद प्रियंका गुजरात में अपनी पहली राजनीतिक रैली को संबोधित कर रही थी। गांधीनगर जिले के अदालाज गांव के निकट आयोजित रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद थी। प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में करोड़ों लोगों को नौकरियां देने के अपने वादों को पूरा नहीं किया।कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य में एक रैली आयोजित करके आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बिगूल फूंका।


पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, हम आतंकवाद और अपनी मातृभूमि पर होने वाले किसी भी हमले का मुकाबला करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। हमने हमेशा एक आवाज में बात की है। उन्होंने आरोप लगाया, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। वह लोकसभा चुनाव से पहले अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा पर लोगों की भावनाओं का दोहन कर रहे हैं।



शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी को देश को गुमराह करने और झूठ नहीं बोलने देगी। गुजरात में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक करीब 58 वर्षों के बाद हुई है। इससे पहले 1961 में गुजरात में सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई थी।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.