ममता बनर्जी की तस्वीर साझा करने के लिए माफी नहीं मांगूगी: प्रियंका शर्मा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ममता बनर्जी की तस्वीर साझा करने के लिए माफी नहीं मांगूगी: प्रियंका शर्मा

लखनऊ। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विरूपित तस्वीर पोस्ट करने वाली बीजेपी की युवा शाखा की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा ने कहा है कि वह इसके लिये माफी नहीं मांगेगी। विरूपित तस्वीर पोस्ट करने के लिये प्रियंका को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को वह जेल से छूटकर बाहर आईं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर यहां की अलीपुर जेल से उसे रिहा किया गया।

कोलकाता के बीजेपी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रियंका शर्मा ने कहा, "मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है जिसके लिए मैं माफी मांगूं।" प्रियंका ने आरोप लगाया कि जेल में उनका उत्पीड़न हुआ और उन्हें प्रताड़ित किया गया। उन्होंने कहा, "यहां तक कि जेलर ने भी मुझे धक्का दिया। मैंने उनसे कहा कि मैं कोई अपराधी नहीं हूं कि आप इस तरह से मुझे जेल कक्ष के अंदर धक्का दे रहे हैं। उन्होंने बहुत खराब बर्ताव किया। अंदर का माहौल बहुत खराब था।"

प्रियंका ने कहा कि मैं और मेरा परिवार काफी पीड़ा से गुजरा है। प्रियंका के भाई राजीव शर्मा ने कहा कि जेल प्रशासन ने प्रियंका को मंगलवार को रिहा नहीं कर उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा, "जब हमारे परिवार के लोग प्रियंका को रिहा करवाने जेल गए तब अधिकारियों ने कहा कि उन्हें आदेश की प्रति चाहिए। मैं दिल्ली में था और इसकी प्रति जुटाने में मुझे समय लग गया, इस वजह से देरी हुई।"

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी को प्रथम दृष्टया मनमाना बताते हुए उनकी तुरंत रिहाई का आदेश दिया था। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा था कि इस तरह का पोस्ट करने के लिये प्रियंका को माफी मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि प्रियंका शर्मा ने कथित रूप से फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किया था जिसमें न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर को विरूपित कर उसमें बनर्जी का चेहरा लगा दिया गया था। इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया था। प्रियंका की इस गिरफ्तारी का सोशल मीडिया पर लोगों ने खासा विरोध किया था।

(भाषा से इनपुट)

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.