प्रधानमंत्री देश को बांट रहे हैं: राहुल गांधी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए राहुल ने कहा कि वह केरल में अपने 'मन की बात' नहीं आए हैं बल्कि लोगों की समस्याओं को समझने आए हैं।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
प्रधानमंत्री देश को बांट रहे हैं: राहुल गांधी

लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश को बांटने का आरोप लगाया। केरल के एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम ने देश को विभाजित कर देश के लोगों को आपस में ही लड़ाने का काम किया है। उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी, किसानों की आत्महत्या और राफेल सौदे के तहत अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ रुपयए कथित तौर पर देने के लिए मोदी को जिम्मेदार ठहराया।

राहुल ने कहा, "नरेंद्र मोदी ने देश को बांटा और देश के भीतर ही लोगों को आपस में लड़वाया है। आज की तारीख में देश में सबसे ज्यादा राष्ट्र विरोधी बात जो हुई हैं। हर 24 घंटे में 27,000 युवा अपनी नौकरी गंवा रहे हैं। राष्ट्र विरोधी आचरण हमारी कृषि व्यवस्था को अशक्त कर रहा है। हजारों किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर करना राष्ट्र विरोधी आचरण है। नरेंद्र मोदी को जवाब देना होगा कि उन्होंने यह सब क्यों होने दिया।" उन्होंने कहा, 30,000 करोड़ रुपये लेकर अनिल अंबानी को दे देना राष्ट्र विरोधी आचरण है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने इस ओर ध्यान दिलाया कि देश में जिन तीन बड़े मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए वे हैं आर्थिक पिछड़ापन, कृषि संकट और भ्रष्टाचार। लेकिन प्रधानमंत्री मीडिया से भी चर्चा करने के लिए तैयार नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए राहुल ने कहा कि वह यहां अपने 'मन की बात' नहीं आए हैं बल्कि लोगों की समस्याओं को समझने आए हैं।

राहुल गांधी दो दिन के केरल के दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने मध्य केरल में कई रैलियों को संबोधित किया। गांधी इस बार अमेठी के अलावा केरल की वायनाड संसदीय सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। केरल में 23 अप्रैल को तीसरे चरण के चुनाव में वोट डाले जाएंगे।



   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.