अब मोदी करेंगे केजरीवाल को फॉलो

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अब मोदी करेंगे केजरीवाल को फॉलोGaon Connection narendra modi arvind kejriwal

नई दिल्ली। होली के मौके पर एक अहम माने जा रहे घटनाक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है।

केजरीवाल ने इसके जवाब में पीएम मोदी को ट्वीट कर जवाब लिखा, "मुझे फॉलो करने के लिए शुक्रिया। आज गिले शिकवे भूलने का दिन है। भविष्य में केंद्र-दिल्ली में बेहतर सहयोग की उम्मीद है।"

मोदी और केजरीवाल के बीच का शीतयुद्ध जगज़ाहिर है। ऐसे में मोदी का केजरीवाल को अचानक फॉलो करने को एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। 

ट्विटर की दुनिया में पीएम मोदी देश के सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय नेता हैं, जिनके कुल फॉलोवर की संख्या करीब 1.88 करोड़ है, जबकि करीब 72 लाख फॉलोवर के साथ केजरीवाल दूसरे सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय नेता हैं।

वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्हें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए शुक्रियां कहा। उन्होंने ट्विटर पर ही प्रधानमंत्री से दिल्ली विधानसभा के लटके बिल को गृह मंत्रालय द्वारा पास किए जाने की भी अपील की


   

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.