अमित शाह दूसरी बार चुने गए बीजेपी अध्यक्ष

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अमित शाह दूसरी बार चुने गए बीजेपी अध्यक्षगाँव कनेक्शन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के ख़ास कहे जाने वाले अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। अमित शाह तीन साल के लिए पार्टी के अध्यक्ष चुने गए हैं। शाह की ताजपोशी से पार्टी कार्यालयों में जश्न का माहौल है।

पार्टी मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की मौजदूगी में शाह के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने का ऐलान किया गया। अमित शाह 2019 तक यानि तीन साल के लिए पार्टी के मुखिया रहेंगे। 

शाह की ताजपोशी के बाद वेंकैया नायडू ने कहा, “अमित शाह सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष चुने गए हैं।” इस दौरान पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहे।

शाह के अध्यक्ष रहते भाजपा महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर की सत्ता में काबिज हुई, लेकिन दिल्ली और बिहार के विधानसभा चुनावों में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। इस साल पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में चुनाव होंने हैं जबकि इसके बाद पंजाब और उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बजेगा। 

शाह के सामने अब 2017 में सबसे पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव है। ये चुनाव शाह के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होंगे। हालांकि लोकसभा चुनाव में बीजेपी 71 और सहयोगी पार्टी अपना दल को दो सीटें जीताने में शाह कामयाब रहे थे। वर्ष 2014 में राजनाथ सिंह के केंद्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद अमित शाह को पार्टी की कमान सौंपी गई थी।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.