उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: तस्वीरों में देखिए कैसा है राजधानी लखनऊ का माहौल

देश के सबसे बड़े राज्‍य उत्‍तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैसा माहौल है तस्वीरों में देखिए।

Update: 2022-03-10 11:17 GMT

कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में पसरा सन्नाटा। फोटो: अभिषेक वर्मा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना जारी है, भारतीय जनता पार्टी 14 सीट जीत चुकी है, जबकि 237 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं समाजवादी पार्टी 115 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी पार्टी कार्यालय पर जश्न का माहौल तो वहीं कांग्रेस पार्टी कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।

कांग्रेस पार्टी का अभी तक खाता नहीं खुल पाया है, पार्टी कार्यालय में पसरा सन्नाटा।


भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जश्न का माहौल है, पार्टी कार्यकर्ता होली खेल रहे हैं। फोटो: मोहम्मद सलमान


विधानसभा के सामने बीजेपी कार्यकर्ता बुल्डोजर से आए। फोटो: अभिषेक वर्मा


कांग्रेस पार्टी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा दिया था, साथ ही लड़कियों को स्कूटी देने की बात की थी।




बहुजन समाज पार्टी कार्यालय में पसरा सन्नाटा।


समाजवादी पार्टी को इस बार जीत की उम्मीद थी, लेकिन रुझान को अनुसार अब जीत की उम्मीद कम दिख रही है।


लखनऊ विधानसभा के सामने एक बीजेपी समर्थक महात्मा गांधी के वेश में 


योगी आदित्यनाथ के वेश में एक छोटा सा बच्चा।




 


Similar News

The Memory Pillars