अंधेरे की ज़द से आज़ाद हुए देश के और 105 गाँव

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अंधेरे की ज़द से आज़ाद हुए देश के और 105 गाँवgaoconnection

नई दिल्ली (भाषा)। देश के और 105 गाँवों में पिछले सप्ताह बिजली पहुंचा दी गई है। इस तरह बाकी बचे गाँवों में बिजली पहुंचाने के सरकार के ताजा अभियान में 7,654 गाँव और जुड़ गए हैं। सरकार ने एक मई 2018 तक सभी बाकी 18,452 गाँवों में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

बिजली मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत पिछले सप्ताह 2-8 मई 2016 के दौरान 105 गाँवों में बिजली पहुंचाई गई।'

कहां-कहां पहुंची बिजली

राज्य          गाँव

अरुणाचल       33 

असम          12 

झारखंड         23 

बिहार            5 

छत्तीसगढ़      3 

ओडिशा          1

मणिपुर           1

हिमाचल         1

उत्तर प्रदेश     12

इस परियोजना को मिशन के तौर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। बयान में कहा गया, 'अब तक इस अभियान में 7,654 गाँवों में बिजली पहुंचाई गई है।' इस काम को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए ग्राम विद्युत अभियंता के जरिए निगरानी की जा रही है और नियमित आधार पर विभिन्न तरह की पहल की जा रही है।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.