अफ्रीका यात्रा का मकसद अफ्रीका देशों के साथ संबंध सुधाना है: मोदी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अफ्रीका यात्रा का मकसद अफ्रीका देशों के साथ संबंध सुधाना है: मोदीgaonconnection

नई दिल्ली (भाषा)। अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि अफ्रीका के चार देशों की यात्रा का मकसद संबंधों को प्रगाढ़ बनाना है विशेष तौर पर आर्थिक क्षेत्र में और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत बनाना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पांच दिवसीय यात्रा की शुरुआत मोजांबिक से होगी और इसके बाद वे दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या जायेंगे। मोदी की यात्रा का मकसद इन देशों के साथ हाइड्रोकार्बन, नौवहन सुरक्षा, कारोबार और निवेश तथा कृषि और खाद्य क्षेत्र में सहयोग को गहरा बनाना है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा, ‘‘मेरी अफ्रीका यात्रा का मकसद भारत और अफ्रीका के संबंधों को और मजबूत बनाना है जिसकी शुरुआत मोजांबिक से होगी जो संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण होगी।'' उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका में मेरा कार्यक्रम प्रीटोरिया, जोहांसबर्ग, डरबन और पीटरमारिट्जबर्ग में होगा।'' मोदी ने कहा, ‘‘तंजानिया में मै राष्ट्रपति डा. जान मागुफली के साथ चर्चा करुंगा, साथ भारतीय समुदाय के साथ बातचीत भी करुंगा।''

केन्या यात्रा की चर्चा करते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति यूकेन्यात्ता के साथ आर्थिक और लोगों के स्तर पर सम्पर्क मेरी केन्या यात्रा के केंद्र में होंगा।''

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.