अपर्णा यादव लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अपर्णा यादव लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से लड़ेंगी चुनावGaon Connection

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी ने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लखनऊ की कैंट सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

यह जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के हवाले से जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी है। अपर्णा यादव सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी और वरिष्ठ पत्रकार और वर्तमान में सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी हैं।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और उनकी बड़ी बहू डिम्पल यादव, भतीजे धर्मेद्र और अक्षय प्रताप और बड़े भाई के पोते तेज प्रताप लोकसभा और चचेरे भाई रामगोपाल राज्यसभा के सदस्य हैं।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.