अरविंद पनगढ़िया हो सकते हैं अगले आरबीआई गवर्नर!
गाँव कनेक्शन 11 July 2016 5:30 AM GMT

लखनऊ। आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन का कार्यकाल खत्म होने के बाद उनके उत्तराधिकारी के तौर पर नीति के आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया चुने जा सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रघुराम राजन के बाद केंद्र सरकार आरबीआई गर्वनर पद के लिए कोई अर्थशास्त्री लाना चाहती है। ऐसे में पनगढ़िया का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मौजूदा आरबीआई गर्वनर रघुराम राजन का कार्यकाल 4 सितंबर को खत्म हो रहा है। राजन ने पहले ही दूसरे कार्यकाल के लिए मना कर चुके है।
प्रो. पनगढिया राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और उन्होंने प्रिंसटन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की उपाधि ली है। प्रख्यात अर्थशास्त्री पनगढ़िया इससे पहले अमेरिका में न्यूयॉर्क कोलंबिया विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर थे। एशियाई विकास बैंक के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री पनगढ़िया ने अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व व्यापार संगठन और विश्व बैंक के साथ काम किया है। उन्होंने लगभग दस पुस्तकें लिखी हैं और 2008 में प्रकाशित उनकी नवीनतम पुस्तक 'इंडिया इमर्जिंग जाइंट' थी।
इन नामों पर भी चर्चा
आरबीआई गवर्नर को लेकर अरविंद पनगढ़िया के अलावा उर्जीत पटेल, मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम और राकेश मोहन का नाम चर्चा में रह चुका है। इस रेस में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की प्रमुख अरुंधति रॉय का नाम भी है।
India
More Stories