बाराबंकी में बाढ़ से एक की मौत, ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही है घाघरा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बाराबंकी में बाढ़ से एक की मौत, ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही है घाघराgaonconnection

बाराबंकी। घाघरा उफ़ान पर है और बाढ़ के चलते ज़िले में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। नेपाल द्वारा घाघरा नदी में तीन चरणों में छोड़े गए 5 लाख क्यूसेक पानी की वजह से घाघरा ने भयानक रूप से लिया है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक़ घाघरा नदी खतरे के निशान से  70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। करीब एक दर्जन से ज्यादा गाँव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। सूरतगंज ब्लाक के तराई इलाके में बाढ़ का ख़तरा सबसे ज्यादा है।

                                          

मोहम्मदपुर खाला इलाके में कई घरों में बाढ़ का पानी भर गया है। घाघरा नदी में आई बाढ़ की वजह से कई स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डूब चुके हैं। वहीं बाढ़ में एक 10 साल के बच्चे के डूबने की भी ख़बर है। उत्तर प्रदेश के अन्य दूसरे जिलों के अलावा बाराबंकी में भी बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जिलाधिकारी अजय यादव सहित पूरा प्रशासन बाढ़ के हालात पर निगाह बनाए हुए है।

                                           

अशरफ़पुर, बेहटा तबस्सेपुर, बबुरी कंचनापुर, गायघाट, तिवारीपुरवा, यादव पुरवा, खुज्जी इलाकों में बाढ़ से हालात और खराब हो चुके हैं। बेलहरी गाँव के खेलावन यादव बताते हैं, ''अभी तक कोई भी सरकारी सुविधा नहीं पहुंची है।'' बलईपुर गाँव की रामावती बुखार से पीड़ित हैं उन्हें सरकार की ओर से अभी तक कोई मेडिकल सुविधा नहीं मिली है। जिला प्रशासन बाराबंकी द्वारा जनपद बाराबंकी की बाढ़ प्रभावित तहसीलों में बाढ़ कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।

तहसीलों का कंट्रोल नंबर

    तहसील                      कंट्रोलरूम

रामसनेहीघाट              05241-255228

सिरौलीगौसपुर            05241-256166

रामनगर                    05240-233375

अपर ज़िलाधिकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि कोई भी बाढ़ प्रभावित व्यक्ति कंट्रोलरूम या जनपद स्तर पर स्थापित बाढ़ कंट्रोलरूम में अपनी समस्या दर्ज़ करा सकता है। अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया ने बताया, ''जनपद स्तर पर बाढ़ कंट्रोलरूम की स्थापना पहले ही की जा चुकी है, जिसका दूरभाष नम्बर 05248 226017 है। जिले स्तर पर बाढ़ कन्ट्रोल रूम के नोडल अधिकारी का नंबर- 9454418886 है और टोल फ्री नंबर-1077 है।

रिपोर्टर- सतीश कश्यप

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.