बारिश ने रोका अमरनाथ यात्रियों का जत्था

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बारिश ने रोका अमरनाथ यात्रियों का जत्थाबारिश ने रोका अमरनाथ यात्रियों का जत्था

श्रीनगर। श्रीनगर में अचानक शुरू हुई बारिश ने अमरनाथ यात्रियों की मुश्किल बढ़ा दी है। बुधवार शाम तक करीब 800 श्रद्धालुओं ने 3, 880 मीटर की उंचाई पर स्थिति अमरनाथ गुफा में पूजा अर्चना की, लेकिन तेज़ बारिश के बाद खतरे को देखते हुई अधिकारियों ने बाक़ी यात्रियों को पवित्र गुफ़ा में जाने से रोक दिया गया है। 

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, ''सालाना यात्रा के 26वें दिन 791 यात्रियों ने पवित्र गुफा में पूजा अर्चना की जिससे यात्रा के शुरू होने के बाद से इस गुफा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ कर 2,08,633 हो गई।''

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी में तड़के से कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है जिससे अधिकारियों को आज सुबह यात्रा रोकनी पड़ी। 2 जुलाई को दोनों मार्गों से यात्रा शुरू होने के बाद से गुरुवार के दिन सबसे कम संख्या में श्रद्धालुओं ने बर्फ से बने शिवलिंग का दर्शन किया। एक रास्ता गंदेरबल जिले में 12 किलोमीटर लंबा बालताल मार्ग है जबकि दूसरा अनंतनाग जिले में पारंपरिक 42 किलोमीटर लंबा पहलगाम मार्ग है।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह बालताल आधार शिविर से एक नये जत्थे को गुफा मंदिर के लिए रवाना किया गया लेकिन सुबह करीब साढ़े नौ बजे संगम में रोक दिया गया क्योंकि बारिश से रास्ता फिसलन वाला हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि मौसम की हर घंटे निगरानी की जा रही है। जैसे ही मौसम में सुधार होगा यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.